Temperatures in Rajasthan and Madhya Pradesh have crossed 40

राजस्थान की गर्म हवाओं से मप्र का पारा 40 डिग्री पार

राजस्थान की गर्म हवाओं से मप्र का पारा 40 डिग्री पार

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी; हरियाणा समेत 10 राज्यों में तूफान की आशंका

नई दिल्ली । राजस्थान समेत पश्चिम राज्यों से आ रही गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश का पारा बढ़ा दिया है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिला। 6 जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया। राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंचा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।
इधर राजस्थान में भी बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि, एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते सीमावर्ती जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली-हरियाणा समेत 10 राज्यों में तूफान की आशंका है। इन राज्यों में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी रहेगी।
इस साल 10-12 दिन हीटवेव का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब पर असर
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में हीटवेव के दिनों की संख्या लगभग दोगुनी रहेगी। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के नाम हैं। आमतौर पर यहां हीटवेव 5-6 दिन चलती है, इस बार 10-12 दिन चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा- पश्चिमी भारत और मध्य भारत में सामान्य से थोड़े अधिक हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका हैं। साल 2024 में देश में सबसे ज्यादा गर्म साल दर्ज किया गया था। 28 फरवरी को मौसम विभाग ने मार्च से मई 2025 के लिए हीट आउटलुक जारी किया था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

असम चुनाव: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 5 लाख करोड़ निवेश और ‘जमीन जिहाद’ पर रोक का वादा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱असम चुनाव: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 5 लाख करोड़ निवेश और ‘जमीन जिहाद’ पर रोक का वादा -वित्त मंत्री सीतारमण ने यूसीसी लागू करने, 2 लाख नौकरियां देने और बाढ़मुक्त असम बनाने का संकल्प पत्र किया विमोचित गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को […]

गुजरात पहुंचे PM मोदी….नवनिर्मित सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गुजरात पहुंचे PM मोदी…नवनिर्मित सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कोबा गांव में जैन विरासत और अहिंसा के मूल्यों को समर्पित नवनिर्मित सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जैन संतों के साथ महावीर जयंती […]