Terrorist attack on Jews celebrating a festival in Australia.

ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला:इजराइली नागरिक समेत 16 की मौत

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक इजराइली नागरिक और एक बच्चा भी शामिल है।
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। हमले में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को यहूदी विरोधी घटनाओं को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी।
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर जान बचाई हमले में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हमलावर 24 साल का, कुछ दिन पहले ही नौकरी छिनी थी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है। एक हमलावर की पहचान नावीद अकरम के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 साल है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी छिन गई थी। फिलहाल वह जिंदा है नहीं, यह जानकारी नहीं है।

×
Date : 14 December 2025 Posted By : EDITOR
ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला:इजराइली नागरिक समेत 16 की मौत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]