श्रीनगर में आतंकवादियों ने 1 नागरिक की हत्या कर दी - Update Now News

श्रीनगर में आतंकवादियों ने 1 नागरिक की हत्या कर दी

 

श्रीनगर । आतंकवादियों ने शाम श्रीनगर के करण नगर में एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें करण नगर इलाके में मदीना कॉम्प्लेक्स के पास एक आतंकी अपराध से जुड़ी घटना की सूचना मिली, जहां आतंकवादियों ने एक नागरिक पर गोलियां चला दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा, मौके पर जाने के बाद अधिकारियों को पता चला कि चट्टाबल निवासी माजिद अहमद गोजरी नाम के एक व्यक्ति को मदीना कॉम्प्लेक्स के पास आतंकवादियों ने गोली मार दी है। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने गोली से गंभीर रूप से छलनी होने के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस ने आगे कहा, इस संबंध में जांच जारी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]