चीन में नए डेटा सेंटर बनाने की टेस्ला (Tesla) ने घोषणा की - Update Now News

चीन में नए डेटा सेंटर बनाने की टेस्ला (Tesla) ने घोषणा की

 

नई दिल्ली। एलन मस्क के स्वामित्व वाली ईवी निर्माता टेस्ला ने देश में वाहनों से इक्ठ्ठा किए गए डेटा को स्थानीय स्तर पर रखने के लिए चीन में एक नए डेटा सेंटर की घोषणा की है। डेटा संग्रह चिंताओं को लेकर सरकार द्वारा टेस्ला कारों को और ज्यादा स्थानों से प्रतिबंधित करने के बाद यह खबर आई है। टेस्ला ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए घोषणा की, “हमने डेटा स्टोरेज लोकलाइजेशन हासिल करने के लिए चीन में एक डेटा सेंटर स्थापित किया है और ज्यादा स्थानीय डेटा सेंटर जोड़ना जारी रखेंगे।” उन्होंने मंगलवार को कहा, “चीनी जमीन पर बाजार में वाहनों की बिक्री से उत्पन्न सभी डेटा चीन में संग्रहित किया जाएगा।” इस साल की शुरूआत में, इलेक्ट्रेक ने टेस्ला को अपने वाहनों में कैमरों से डेटा संग्रह के संबंध में चीन में कुछ चुनौतियों का सामना करने की सूचना दी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, चीन की सेना ने टेस्ला मालिकों को अपने वाहनों को ठिकानों और आवास परिसरों में उसे पार्क करने पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया था। टेस्ला को चिंता है कि वो अपने वाहनों के चारों ओर कैमरों के उपयोग और डेटा कहां जा रहा है, उससे संबंधित जानकारी पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]