The arena resonated with the explosive fights between John

जॉन सीना-लोगान पॉल के धमाकेदार मुकाबलों से गूंजा एरीना

नई दिल्ली । डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का ताज़ा एपिसोड रोमांच और ड्रामे से भरपूर रहा, जहां शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। शो की शुरुआत जॉन सीना ने की, जिन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए ब्रॉक लेसनर को सीधी चुनौती दी और कहा कि वे उनसे डरते नहीं हैं। इसी बीच लोगान पॉल ने एंट्री मारते हुए सीना को झूठा करार दिया और मैच की मांग कर डाली। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक चल ही रही थी कि ड्रू मैकइंटायर ने सीना पर अचानक हमला कर दिया। हालांकि कोडी रोड्स ने आकर सीना को बचाया और पॉल-मैकइंटायर की जोड़ी को उसी रात टैग टीम मैच की चुनौती दी, लेकिन मुकाबला बिना नतीजे के समाप्त हुआ।
पहला मैच द एमएफटी और मोटर सिटी मशीन गन्स के बीच हुआ, जिसमें तेज़-तर्रार मूव्स और सुपरकिक्स की बरसात देखने को मिली। अंत में टाला ने चोकस्लैम के जरिए साबिन को हराकर द एमएफटी को जीत दिलाई। दूसरा मुकाबला सोलो सिकोआ और सामी जैन के बीच रहा, जिसमें शुरुआती बढ़त सोलो के पास थी। लेकिन टामा टोंगा और एमएफटीस के हस्तक्षेप के बावजूद सामी ने रोलअप से शानदार जीत दर्ज की। तीसरे मैच में शार्लेट फ्लेयर और चेल्सी ग्रीन आमने-सामने थीं। रिंगसाइड पर कई बार ध्यान भटकाने की कोशिश हुई, यहां तक कि जन्मदिन का केक भी हथियार बनने वाला था। मगर एलेक्सा के हस्तक्षेप और फ्लेयर की चतुराई से ग्रीन को केक में मुंह मारना पड़ा और फिगर-एट लॉक के जरिए फ्लेयर ने जीत अपने नाम की।

×
Date : 10 August 2025 Posted By : EDITOR
जॉन सीना-लोगान पॉल के धमाकेदार मुकाबलों से गूंजा एरीना
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का […]

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]