अफगानिस्तान में बने हालात पर केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, कहा- भारतीयों की सुरक्षा लिए हर उपाय करेंगे - Update Now News

अफगानिस्तान में बने हालात पर केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, कहा- भारतीयों की सुरक्षा लिए हर उपाय करेंगे

 

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण पा लेने के बाद अब वहां मौजूद भारतीयों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। बता दें कि सोमवार को अफगानिस्तान में चल रहे घटनाक्रम पर भारत सरकार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। भारत सरकार ने कहा कि अफगानिस्तान में बनी स्थिति पर हम लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। अपने नागरिको की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी हमारी प्राथमिकता है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि, अफगानिस्तान में भारतीयों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफगानिस्तान में रह रहे अफगान सिख और हिंदू समुदायों के प्रतिनिधियों के संपर्क भारत सरकार बनी हुई है और जो लोग अफगानिस्तान को छोड़ना चाहते हैं, उन्हें जो भी सुविधाएं चाहिए, वो मिलेंगी।
अरिंदम बागची ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में काबुल में सुरक्षा की नजर से हालात काफी खराब हो गए हैं। यहां तक कि यह स्थिति और तेजी से बदल रही है।” उन्होंने कहा कि कई अफगानी ऐसे भी हैं, जोकि काफी लंबे समय से पारस्परिक विकास, शिक्षा और आपसी मेलजोल बढ़ाने के लिए भारत के सहयोगी रहे हैं। भारत उनके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘यूथ आइकॉन’ बनने चले समय रैना पर ₹3 लाख का जुर्माना! आखिर क्यों पड़ी Netflix को उनकी जरूरत?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘यूथ आइकॉन’ बनने चले समय रैना पर ₹3 लाख का जुर्माना! आखिर क्यों पड़ी Netflix को उनकी जरूरत? एक तरफ विवादों में घिरे स्टैंडअप कॉमेडियन, दूसरी ओर Netflix के बड़े शो में एंट्री… ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के अपने पुराने विवाद को लेकर समय रैना को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार […]

Madhya Pradesh: जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर होगी चर्चा युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा वर्ष 2027 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला […]