The company conducted raids in copyright and trademark

कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में कंपनी ने की प्रभावी छापेमारी कार्रवाई

कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में कंपनी ने की प्रभावी छापेमारी कार्रवाई

वेलनिक इंडिया लिमिटेड के पक्ष में स्थगन आदेश जारी

वेलनिक इंडिया लिमिटेड ने ट्रेडमार्क व कॉपीराइट के उल्लंघन मामले में सफल छापेमारी की कार्रवाई की मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक न्यायालय ने बौद्धिक संपदा के उल्लंघन को माना

इंदौर: एफएमसीजी उद्योग में प्रतिष्ठित नाम वेलनिक इंडिया लिमिटेड कावेरी मेहंदी कोन – भारत की सबसे प्रसिद्ध मेहंदी ब्रांडों में से एक है, कंपनी की प्रतिष्ठा और बाज़ार में उसके अधिकारों की रक्षा हेतु, वेलनिक इंडिया लिमिटेड ने अपनी अधिवक्ता श्रीमती ममता डेम्बला के माध्यम से मध्यप्रदेश, इंदौर की माननीय वाणिज्यिक न्यायालय में वाणिज्यिक वाद संख्या COMMS/41/2025 और COMMS/42/2025 दायर किए।
दिनांक 28 मार्च 2025 को केश काव्य के परिसर में प्रारंभिक छापेमारी की गई थी, जिसके दौरान बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद जब्त किए गए। इस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 2913/25 विधिवत रूप से दर्ज की गई थी। न्यायालय के आदेशानुसार, दिल्ली और बिहार में अनेक स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में नकली उत्पादों को सफलतापूर्वक जब्त किया गया। यह समस्त कार्यवाही न्यायिक निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए तथा न्यायालय द्वारा नियुक्त आयुक्त की निगरानी में की गई।
माननीय न्यायालय ने प्रस्तुत दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात यह माना कि वेलनिक इंडिया लिमिटेड की मूल कलाकृतियों और प्रतिवादी द्वारा प्रयुक्त कलाकृतियों में अत्यधिक समानता है। तदनुसार, न्यायालय ने कंपनी के पक्ष में अंतरिम स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) पारित किया, एक न्यायालय आयुक्त (कोर्ट कमिश्नर) की नियुक्ति की, और प्रतिवादियों के परिसरों में तलाशी और जब्ती की कार्यवाही करने के आदेश दिए।
बिहार के सीतामढ़ी और दिल्ली स्थित केश काव्य और कनिका नामक संस्थाओं द्वारा नकली उत्पादों के अवैध निर्माण और वितरण के विरुद्ध निर्णायक कानूनी एवं प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की है।
वेलनिक इंडिया लिमिटेड अपनी बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा को लेकर अत्यंत प्रतिबद्ध है और यह अपने सभी हितधारकों को आश्वस्त करता है कि वह नकली उत्पादों के निर्माण एवं वितरण के विरुद्ध अपनी शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़तापूर्वक कायम है। कंपनी यह भी पुनः स्पष्ट करती है कि वह अपने ब्रांड की प्रतिष्ठा एवं उपभोक्ताओं के विश्वास की रक्षा हेतु सभी आवश्यक कानूनी उपायों को अपनाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश नेटवर्क से हुआ सशक्त संवाद दुबई में मध्यप्रदेश की […]