The creation of Maa Narmada Lok will lead to an increase in the

माँ नर्मदा लोक बनने से श्रद्धालुओं की संख्या और रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माँ नर्मदा लोक बनने से श्रद्धालुओं की संख्या और रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम जिले को 38 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदा जयंती पर नर्मदा लोक के भूमि पूजन कार्यक्रम में वीसी से हए सम्मिलित

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम जिले में आयोजित नर्मदा जयंती एवं नर्मदा लोक के भूमि पूजन कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी के माध्यम से नर्मदापुरम जिले को 38 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 3 विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा लोक बनने से नर्मदापुरम जिले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नर्मदा मैया मध्यप्रदेश की मां है। मां नर्मदा प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि का केंद्र है। मां नर्मदा के आर्शीवाद से मध्यप्रदेश देश की फूड बास्केट बना है साथ ही उनकी कृपा से बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्य बनकर नित नई ऊंचाइयां छू रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने घाटों और तीर्थों को संरक्षण दिया और लोक कल्याण के कार्य किए। उनकी प्रेरणा से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुरूप प्रदेश के कई मंदिरों में लोकों का निर्माण, धार्मिक कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां नर्मदा जयंती की मंगलकामनाएं सभी श्रद्धालुओं को दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी के माध्यम से 21 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले नर्मदा लोक का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही नर्मदापुरम में नर्मदा मैया की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। नर्मदा लोक अंतर्गत सेठानी घाट,पर्यटन घाट और कोरी घाट पर सीढ़ियों का नवीनीकरण होगा। घाटों पर आकर्षक प्रवेश द्वार, वॉच टावर्स का निर्माण होगा और यात्रियों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग, वस्त्र बदलने के लिए कियोस्क की स्थापना भी होगी। 15 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी के लिए मुख्यमंत्री शहरी अधोसरंचना योजना के तहत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित 40 फीट ऊंचे त्रिशूल और मां नर्मदा की 8 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्वच्छ ऊर्जा से रौशन हो रहा नया भारत भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से जगमगा रहे मध्यप्रदेश के करीब 1.30 लाख घर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है […]

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं का कार्य पूर्ण ₹10,644 करोड़ की स्वीकृत राशि से प्रदेश भर में संवर रहे हैं पारंपरिक जल स्रोत जल संरक्षण हमारा […]