Veteran journalist Sir Mark Tully has passed away at the age of 90

वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का 90 साल की उम्र में निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली । वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का रविवार 25 जनवरी को 90 साल की उम्र् में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि बीबीसी में उनके पूर्व सहयोगी रहे सतीश जैकब ने की है। मार्क टली उस दौर के माने हुए पत्रकार थे जबकि भारत में टेलीविजन भी नहीं था। भारत में बीबीसी के पूर्व ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली ने नई दिल्ली में आखिरी सांस ली। बीबीसी से प्रथक होने के बाद से मार्क टली स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर सक्रिय रहे। मार्ट टली कलकत्ता में जन्में थे और उनकी स्कूलिंग दार्जिलिंग में हुई थी। जानकारी अनुसार मार्क टली ने ट्रिनिटी हॉल, कैम्ब्रिज से हिस्ट्री और थियोलॉजी में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। प्रारंभ के दो साल तक उन्होंने फर्स्ट रॉयल ड्रैगून में कार्य किया और फिर एबेफील्ड सोसाइटी के रीजनल डायरेक्टर के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद 1964 में वे बीबीसी से जुड़ गए और यहां चार दशक तक सफल पत्रकार के तौर पर कार्य किया। मार्क टली साल 1972 से 1994 तक बीबीसी के दिल्ली संवाददाता रहे। उनकी लिखी हुई अनेक किताबें हैं, जिनमें द लाइव्स ऑफ जीसस, नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया, इंडियाज अनएंडिंग जर्नी और लेटेस्ट नॉन-स्टॉप इंडिया प्रमुख हैं। मार्क टली को साल 2002 में नाइटहुड की उपाधि से और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

×
Date : 25 January 2026 Posted By : EDITOR
वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का 90 साल की उम्र में निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]