Sumitra Mahajan wrote a letter to the Railway Minister

सुमित्रा महाजन ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

 

सुमित्रा महाजन ने लिखा रेल मंत्री को पत्र
इंदौर से नई वंदे भारत या दुरंतो एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग
इंदौर की पूर्व सांसद व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। महाजन ने पत्र लिखकर इंदौर से मुंबई के बीच तेज रफ्तार ट्रेन या नई वंदे भारत चलाने की मांग की। ताई ने पत्र में लिखा है कि विगत 39 वर्षों से इंदौर-मुंबई के मध्य अवंतिका एक्सप्रेस एकमात्र प्रतिदिन संचालित होने वाली यात्री गाड़ी है। दुरंतो एक्सप्रेस सप्ताह में केवल 2 दिन संचालित होती है। इंदौर-मुंबई के मध्य 10 विमान और 40 के करीब बस सेवाएं प्रतिदिन संचालित होती है। काफी समय से इन शहरों के लिये अतिरिक्त रेलवे सेवा की आवश्यकता लगती है। आप स्वयं इंदौर को अच्छी तरह जानते हैं। इस लिए इंदौर-मुंबई के मध्य एक तेज गति की रेलवे सेवा या दुरंतों को सप्ताह में चार दिन करें या वंदे भारत प्रारंभ करें। इंदौर केवल सफाई में प्रथम नहीं बल्कि व्यापारिक, आय.टी क्षेत्र में भी आगे है और अब तो दो ज्योतिलिंग को जोड़ने वाला शहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dubai: दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश नेटवर्क से हुआ सशक्त संवाद दुबई में मध्यप्रदेश की […]