on the Khandwa-Indore road is prohibited until January 5th

Madhya Pradesh: ओंकारेश्वर में प्रतिदिन उम्र रही आस्था की भीड़ घंटो लाइन में लगने के बाद हो रहे दर्शन

खंडवा_इंदौर मार्ग पर 5 जनवरी तक भारी वाहनों का संचालन पर लगा प्रतिबंधित

ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे ) मध्य प्रदेश के प्रमुख दो ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर – उज्जैन मैं बढ़ाते श्रद्धालुओं के दबाव को ध्यान में रखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए साथ ही भारी वाहनों पर 5 जनवरी तक लगाया प्रतिबंध श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कलेक्टर ने कहा धार्मिक क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धालुओं का आगमन बड़ा है नर्मदा नदी में बैठ कर स्नान करें तथा प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें
दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह एवं नववर्ष प्रारंभ होने से ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग दर्शन के साथ-साथ पावन नर्मदा नदी में स्नान हेतु लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के प्रतिदिन आगमन की सम्भावना है। खण्डवा जिले का खण्डवा इन्दौर अत्यन्त व्यस्ततम सड़क मार्ग है। जिसमें भारी एवं हल्के वाहन का आवागमन निरन्तर रूप से चलता रहता है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने श्रद्धालुओ के निर्बाध परिवहन, सार्वजनिक सुरक्षा एवं जन सामान्य की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए *आगामी 5 जनवरी तक के लिए प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक* खंडवा इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था रहेगी
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि खण्डवा जिले में स्थित नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल की क्षमता एवं संरचनात्मक विन्यास को दृष्टिगत रखते हुये जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर बुरहानपुर की ओर से खण्डवा जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहन खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर खरगोन धामनोद होते हए ए.बी. रोड़ तक पहुंचेगें । इसी तरह इन्दौर से चलने वाले भारी वाहन खरगोन जिले से होते हुए खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर देशगांव से अपने गन्तव्य तक पहुंचेगें।

×
Date : 28 December 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: ओंकारेश्वर में प्रतिदिन उम्र रही आस्था की भीड़ घंटो लाइन में लगने के बाद हो रहे दर्शन
News Image

Madhya Pradesh: ओंकारेश्वर में प्रतिदिन उम्र रही आस्था की भीड़ घंटो लाइन में लगने के बाद हो रहे दर्शन

खंडवा_इंदौर मार्ग पर 5 जनवरी तक भारी वाहनों का संचालन पर लगा प्रतिबंधित

ओंकारेश्वर - ( ललित दुबे ) मध्य प्रदेश के प्रमुख दो ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर - उज्जैन मैं बढ़ाते श्रद्धालुओं के दबाव को ध्यान में रखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए साथ ही भारी वाहनों पर 5 जनवरी तक लगाया प्रतिबंध श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कलेक्टर ने कहा धार्मिक क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धालुओं का आगमन बड़ा है नर्मदा नदी में बैठ कर स्नान करें तथा प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें
दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह एवं नववर्ष प्रारंभ होने से ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग दर्शन के साथ-साथ पावन नर्मदा नदी में स्नान हेतु लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के प्रतिदिन आगमन की सम्भावना है। खण्डवा जिले का खण्डवा इन्दौर अत्यन्त व्यस्ततम सड़क मार्ग है। जिसमें भारी एवं हल्के वाहन का आवागमन निरन्तर रूप से चलता रहता है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने श्रद्धालुओ के निर्बाध परिवहन, सार्वजनिक सुरक्षा एवं जन सामान्य की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए *आगामी 5 जनवरी तक के लिए प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक* खंडवा इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था रहेगी
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि खण्डवा जिले में स्थित नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का पुल की क्षमता एवं संरचनात्मक विन्यास को दृष्टिगत रखते हुये जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर बुरहानपुर की ओर से खण्डवा जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहन खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर खरगोन धामनोद होते हए ए.बी. रोड़ तक पहुंचेगें । इसी तरह इन्दौर से चलने वाले भारी वाहन खरगोन जिले से होते हुए खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर देशगांव से अपने गन्तव्य तक पहुंचेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]