The new year 2026 has begun with a grand start.

नए साल 2026 का हुआ भव्य आगाज, जश्न में डूबा देश-दुनिया

नए साल 2026 का हुआ भव्य आगाज, जश्न में डूबा देश-दुनिया

नई दिल्ली: दुनियाभर में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। भारत में भी धूमधाम के साथ नया साल मनाया जा रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में नए साल का उत्साह दिखाई दे रहा है। कुछ देशों में भारत से पहले ही नए साल की शुरुआत हो गई थी। जिसमें किरिबाती का किरीटीमाटी द्वीप, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यहां भी जमकर आतिशबाजी हुई और नया साल मनाया गया।
किरीबाती में सबसे पहले हुआ साल 2026 का आगाज
दुनिया में सबसे पहले साल 2026 का आगाज किरीबाती के किरीटीमाटी द्वीप पर हुआ। दुनियाभर में टाइम जोन अलग-अलग होने के कारण ऐसा हुआ। किरिबाती को किरिबास भी कहते हैं जो कई एटोल से बना द्वीप समूह है। यहां भारत से करीब साढ़े आठ घंटे पहले नए साल का आगाज हुआ।

न्यूजीलैंड में भी नए साल की धूम
न्यूजीलैंड में भी भारत से पहले ही नए साल का आगाज हो गया। न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नया साल मनाया गया और लोग नए साल के जश्न में डूब गए। इस दौरान यहां बारिश का मौसम भी है लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस मौके पर राजधानी में जमकर आतिशबाजी की गई है।
ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का जश्न
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी नए साल 2026 का आगाज हो चुका है और लोगों ने बांहें खोलकर इसका स्वागत किया गया। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के आसपास जमकर आतिशबाजी हुई है। इससे आसमान बहुरंगी दिखाई दे रहा है। लोगों के ऊपर नए साल का खुमार चढ़ा हुआ है और वह जमकर एंजॉय कर रहे हैं।
जापान में घंटियों की गूंज के साथ स्वागत
जापान में भी नए साल की शुरुआत हो चुकी है और घंटियों की गूंज के साथ नए साल का स्वागत किया जा रहा है। यहां की एक अनोखी बात ये है कि यहां 31 दिसंबर की रात को ओमिसोका कहते हैं, जो पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान यहां के बौद्ध मंदिरों में विशाल घंटियों को 108 बार बजाया जाता है।
दक्षिण और उत्तर कोरिया में भी नए साल का स्वागत
दक्षिण और उत्तर कोरिया में भी नया साल दस्तक दे चुका है। यहां पारंपरिक तरीकों से नए साल का स्वागत किया गया है। यहां की खासियत ये है कि यहां के लोग आतिशबाजी से ज्यादा पारंपरिक तरीके से नया साल मनाते हैं और एक साथ जमा होकर आने वाले साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को मौसम बेहद बिगड़ गया, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में आपदा जैसी स्थिति की पुष्टि की है। सबसे दर्दनाक खबर […]