The Padma Vibhushan award being conferred upon Dharmendra

धर्मेंद्र को मिलने वाला पद्म विभूषण सम्मान मेरे परिवार के लिए अहम क्षण

हेमा मालिनी सम्मान लेने दिल्ली आईं, इस सम्मान से सनी-बॉबी भी खुश हैं

नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन के करीब दो महीने बाद भारत सरकार ने ऐलान किया था कि वे उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित करेगी। ऐसे में हेमा मालिनी उनकी ओर से यह मरणोपरांत सम्मान लेने दिल्ली आई हैं। हेमा मालिनी ने कहा कि ये मेरे लिए और पूरे परिवार के लिए बहुत ज्यादा भावुक कर देने वाला पल है। आज इस मौके पर मेरी बेटी अहाना मेरे साथ दिल्ली आई है। ईशा भी यहां आना चाहती थी, लेकिन कुछ कारणों से वह नहीं आ सकी।
रिपोर्ट के मुताबिक हेमा मालिनी ने कहा, ‘सनी, बॉबी और परिवार के सभी सदस्य इस सम्मान से बेहद खुश हैं। हम सभी जानते हैं कि ये हमारे परिवार के लिए कितना बड़ा और अहम क्षण है। सिनेमा जगत में दमदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था। वह अपने 90वें जन्मदिन से दो हफ्ते पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र के निधन पर देश के पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में लिखा था, ‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक अद्वितीय फिल्मी शख्सियत और एक ऐसे असाधारण अभिनेता थे, जिन्होंने अपने हर किरदार में आकर्षण और गहराई भर दी। उन्होंने जिस तरह से विविध भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ।
बता दें धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, सत्यकाम, चुपके चुपके और प्रतिज्ञा जैसी अनगिनत यादगार फिल्में दीं। वह जाते-जाते भी अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करते रहे। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ उनके निधन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

×
Date : 25 May 2026 Posted By : EDITOR
धर्मेंद्र को मिलने वाला पद्म विभूषण सम्मान मेरे परिवार के लिए अहम क्षण
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]