release date of Jr NTR and Prashanth Neel's film NTRNeel is out

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘NTRNeel’ की रिलीज डेट आई सामने!

Mumbai: फिलहाल ‘NTRNeel’ के नाम से जानी जा रही है, जो आखिरकार अपनी रिलीज़ डेट के साथ सामने आ गई है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 25 जून 2026, को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म दर्शकों को भरपूर एक्शन, ड्रामा और मास अपील का मेल पेश करने का वादा करती है।
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इंडस्ट्री के भीतर से ही इस प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी कोलैबोरेशन में से एक बताया जा रहा है। प्रशांत नील की अब तक की फिल्मों जैसे सालार: पार्ट 1 – सीज़फायर में दिखी उनकी हार्ड-हिटिंग और स्टाइलिश स्टोरीटेलिंग, साथ ही जूनियर एनटीआर की दमदार और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस यानी कहना होगा की इन दोनों का मेल सिनेमाघरों में तूफान मचाने वाला है।

देवरा: पार्ट 1 की बड़ी सफलता के बाद जूनियर एनटीआर अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी को तैयार हैं। 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनने के साथ-साथ देवरा ने विदेशों में भी खूब प्यार बटोरा, खासकर जापान में जहां इसका थिएट्रिकल रन सफल रहा। इससे पहले एनटीआर ने आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि इसके गाने नाटू नाटू को नेशनल अवॉर्ड मिला और यह ऑस्कर जीतने वाला भारत का पहला और एशिया का भी पहला गाना बना।
वहीं दूसरी ओर, प्रशांत नील भी सालार की जबरदस्त सफलता के बाद बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की, बल्कि साल भर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी राज किया। सालार वह पहली भारतीय फिल्म बनी जिसने इस तरह का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।
जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील की जोड़ी जबरदस्त धूम मचाने आ रही है, और वो भी माइथ्री मूवी मेकर्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ। ये खबर सुनते ही फैन्स के बीच एक अलग ही जोश दिख रहा है। माइथ्री मूवी मेकर्स अब तक कई बड़ी हिट फिल्में दे चुका है, लेकिन माना जा रहा है कि NTRNeel उनका सबसे बड़ा और दमदार प्रोजेक्ट होने वाला है।
मिथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स जैसे नामी बैनर्स के साथ बन रही ये फिल्म किसी बड़े विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगी। प्रोजेक्ट NTRNeel को कल्याण राम नंदामुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यालमंचिली और हरीकृष्ण कोसाराजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रशांत नील की जबरदस्त स्टोरीटेलिंग और जूनियर एनटीआर की ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस मिलकर इस फिल्म को एक नए स्तर पर ले जाने वाले हैं। 25 जून 2026 डेट नोट कर लीजिए, एक तूफान आ रहा है और उसका नाम है NTRNeel।

×
Date : 30 April 2025 Posted By : EDITOR
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘NTRNeel’ की रिलीज डेट आई सामने!
News Image

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'NTRNeel' की रिलीज डेट आई सामने!

Mumbai: फिलहाल 'NTRNeel' के नाम से जानी जा रही है, जो आखिरकार अपनी रिलीज़ डेट के साथ सामने आ गई है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 25 जून 2026, को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म दर्शकों को भरपूर एक्शन, ड्रामा और मास अपील का मेल पेश करने का वादा करती है।
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इंडस्ट्री के भीतर से ही इस प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी कोलैबोरेशन में से एक बताया जा रहा है। प्रशांत नील की अब तक की फिल्मों जैसे सालार: पार्ट 1 – सीज़फायर में दिखी उनकी हार्ड-हिटिंग और स्टाइलिश स्टोरीटेलिंग, साथ ही जूनियर एनटीआर की दमदार और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस यानी कहना होगा की इन दोनों का मेल सिनेमाघरों में तूफान मचाने वाला है।

देवरा: पार्ट 1 की बड़ी सफलता के बाद जूनियर एनटीआर अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी को तैयार हैं। 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनने के साथ-साथ देवरा ने विदेशों में भी खूब प्यार बटोरा, खासकर जापान में जहां इसका थिएट्रिकल रन सफल रहा। इससे पहले एनटीआर ने आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि इसके गाने नाटू नाटू को नेशनल अवॉर्ड मिला और यह ऑस्कर जीतने वाला भारत का पहला और एशिया का भी पहला गाना बना।
वहीं दूसरी ओर, प्रशांत नील भी सालार की जबरदस्त सफलता के बाद बुलंदियों पर हैं। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की, बल्कि साल भर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी राज किया। सालार वह पहली भारतीय फिल्म बनी जिसने इस तरह का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।
जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील की जोड़ी जबरदस्त धूम मचाने आ रही है, और वो भी माइथ्री मूवी मेकर्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ। ये खबर सुनते ही फैन्स के बीच एक अलग ही जोश दिख रहा है। माइथ्री मूवी मेकर्स अब तक कई बड़ी हिट फिल्में दे चुका है, लेकिन माना जा रहा है कि NTRNeel उनका सबसे बड़ा और दमदार प्रोजेक्ट होने वाला है।
मिथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स जैसे नामी बैनर्स के साथ बन रही ये फिल्म किसी बड़े विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगी। प्रोजेक्ट NTRNeel को कल्याण राम नंदामुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यालमंचिली और हरीकृष्ण कोसाराजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रशांत नील की जबरदस्त स्टोरीटेलिंग और जूनियर एनटीआर की ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस मिलकर इस फिल्म को एक नए स्तर पर ले जाने वाले हैं। 25 जून 2026 डेट नोट कर लीजिए, एक तूफान आ रहा है और उसका नाम है NTRNeel।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase

📰 Generate e-Paper Clip Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase Mumbai: Designer Anjali Phougat dedicated her Los Angeles Fashion Week collection to acid attack survivors, using the philosophy of Japanese kintsugi to challenge conventional ideas of beauty and perfection. Explaining the intention behind the collection, […]

प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

📰 Generate e-Paper Clip प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी हाई स्पीड चेज़, लूट और पक्की दोस्ती की कहानी ‘चार यार’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने किया रिलीज Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए मशहूर वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग […]