The rocket bike will race at a speed of 310 km/h.

310 किमी/घंटा की रफ्तार की रफ्तार से दौड़ेगी रॉकेट बाइक

लंदन । जब भी हम सुपरफास्ट बाइक या रेसिंग कारों के बारे में सोचते हैं, तो दिमाग में सबसे पहले पेट्रोल की गंध, भारी-भरकम इंजनों की गड़गड़ाहट और धुआं उड़ाती गाड़ियां आती हैं। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि पानी से बनने वाली भाप से भी कोई ऐसी बाइक चल सकती है, जो राइडर को फाइटर जेट वाली रोमांचक फीलिंग दिला सकती है? सुनने में ये किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन एक ब्रिटिश इंजीनियर ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। इस जीनियस इंजीनियर ने एक ऐसी ‘स्टीम पावर्ड’ यानी भाप से चलने वाली रॉकेट बाइक तैयार की है, जिसने रफ्तार के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर दिया है। ये बाइक इतनी ज्यादा तेज है कि बड़े से बड़े ड्रैगस्टर्स भी इसे देखकर सन्न रह गए हैं।
ड्रैग रेसिंग की दुनिया में ‘क्वार्टर माइल’ यानी करीब 402 मीटर की दूरी को एक बड़ा बेंचमार्क माना जाता है। बड़े-बड़े सुपरकार और मॉडिफाइड इंजन भी इस दूरी को तय करने में अच्छा-खासा वक्त ले लेते हैं, लेकिन इस ब्रिटिश इंजीनियर की बनाई ‘राक्षस बाइक’ ने इस दूरी को महज 5.5 सेकंड में पूरा करके सबको सन्न कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, जब ये बाइक फिनिशिंग लाइन को पार करती है तो इसकी टॉप स्पीड 310 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इस रफ्तार की कल्पना करना भी आम इंसान के बस की बात नहीं है। सबसे मजेदार बात ये है कि इस बेहिसाब रफ्तार को हासिल करने के लिए बाइक में एक बूंद भी पेट्रोल या डीजल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस सुपरबाइक की सबसे बड़ी और मुख्य खासियत यही है कि ये पेट्रोल-डीजल के बजाय पूरी तरह से भाप पर चलती है। हम सबने बचपन में इतिहास की किताबों में भाप से चलने वाले रेल इंजनों के बारे में जरूर पढ़ा है, जो बहुत भारी और धीमे हुआ करते थे, लेकिन इस ब्रिटिश इंजीनियर ने उसी पुरानी तकनीक को 21वीं सदी के आधुनिक विज्ञान के साथ ऐसा मिक्स किया कि एक चलता-फिरता ‘रॉकेट’ तैयार हो गया।

×
Date : 29 June 2026 Posted By : EDITOR
310 किमी/घंटा की रफ्तार की रफ्तार से दौड़ेगी रॉकेट बाइक
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

📰 Generate e-Paper Clip ‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाई दुबई की उड़ान में कॉकपिट में हुई घटना के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार की सराहना की। PM […]

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]