The country's education and examination system has been

देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को वसूली का तंत्र बना दिया

-महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 को टाल दिया गया है, क्योंकि कथित तौर पेपर के कुछ हिस्से लीक हो गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को वसूली का तंत्र बना दिया गया है। यह परीक्षा रविवार को होनी थी। एक और पेपर लीक। एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र की टीईटी परीक्षा। राहुल गांधी ने एक्स पर कहा देश के शिक्षा और परीक्षा सिस्टम को उगाही का ज़रिया बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह सिर्फ़ पेपर लीक नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य की चोरी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि भिवंडी में पुलिस जांच में पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद पूरे राज्य में 28 जून यानी रविवार को होने वाली टीईटी को स्थगित कर दिया गया। यह परीक्षा पूरे महाराष्ट्र में 1,028 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। एमएससीई ने अपनी सार्वजनिक सूचना में कहा कि नीट 2026 परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों को देखते हुए उसने सुरक्षा के सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए थे, लेकिन शनिवार सुबह मिली गोपनीय जानकारी से पता चला कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास टीईटी पेपर से जुड़ी जानकारी थी।
काउंसिल ने बताया कि भिवंडी पुलिस ने छापा मारा और जांच में पाया कि अनधिकृत पेपर के कई सवाल असली टीईटी परीक्षा के प्रश्न-पत्र से मेल खा रहे थे। बयान के मुताबिक भिवंडी पुलिस ने इसमें शामिल लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। काउंसिल ने कहा कि हालात को देखते हुए टीईटी को टाल दिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
===========

×
Date : 29 June 2026 Posted By : EDITOR
देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को वसूली का तंत्र बना दिया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

📰 Generate e-Paper Clip ‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाई दुबई की उड़ान में कॉकपिट में हुई घटना के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार की सराहना की। PM […]

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]