There will be a civil war in the country after 30 years Kailash

30 साल बाद देश में होगा गृह युद्ध – कैलाश विजयवर्गीय

30 साल बाद देश में होगा गृह युद्ध – कैलाश विजयवर्गीय

इन्दौर – विरोधी नेताओं पर कटाक्ष करते अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के विधायक तथा मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अब अपने एक सनसनीखेज बयान के चलते सुर्खियों में आ गये हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि देश में तीस साल बाद गृहयुद्ध होगा। कैलाश विजयवर्गीय ने एक रिटायर्ड मिलेट्री आफिसर के हवाले से यह बात कही। वे इन्दौर में एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि मैं एक बार मिलिट्री के रिटायर ऑफिसर के साथ बैठा था तब उन्होंने मुझसे कहा था कि जिस प्रकार से हमारे देश की डेमोग्राफी बदल रही है उस पर हमें विचार करना चाहिए। 30 साल बाद देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि देश में कुछ लोग अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व करते फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रहे हैं। वो भी सिर्फ कुर्सी के लिए। उनको कुर्सी चाहिए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो इसके लिए हमें काम करना होगा। आज कुछ लोग समाज को जाति के आधार पर बांट रहे हैं। देश ताकतवर बने इसके लिए समाज को ताकतवर बनाना जरूरी है। समाज ताकतवर बने इसके लिए जातिवाद के बंधन से मुक्त होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होली, दीपावली, राखी, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप हम सब के हैं। महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज को बचाने के लिए मुगलों के सामने संघर्ष किया। देश के त्योहार सभी धर्म के त्योहार है, हमे हमारी सोच बदलना होगी।

×
Date : 20 August 2024 Posted By : EDITOR
30 साल बाद देश में होगा गृह युद्ध – कैलाश विजयवर्गीय
News Image

30 साल बाद देश में होगा गृह युद्ध - कैलाश विजयवर्गीय

इन्दौर - विरोधी नेताओं पर कटाक्ष करते अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के विधायक तथा मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अब अपने एक सनसनीखेज बयान के चलते सुर्खियों में आ गये हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि देश में तीस साल बाद गृहयुद्ध होगा। कैलाश विजयवर्गीय ने एक रिटायर्ड मिलेट्री आफिसर के हवाले से यह बात कही। वे इन्दौर में एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि मैं एक बार मिलिट्री के रिटायर ऑफिसर के साथ बैठा था तब उन्होंने मुझसे कहा था कि जिस प्रकार से हमारे देश की डेमोग्राफी बदल रही है उस पर हमें विचार करना चाहिए। 30 साल बाद देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि देश में कुछ लोग अंग्रेजों का प्रतिनिधित्व करते फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रहे हैं। वो भी सिर्फ कुर्सी के लिए। उनको कुर्सी चाहिए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो इसके लिए हमें काम करना होगा। आज कुछ लोग समाज को जाति के आधार पर बांट रहे हैं। देश ताकतवर बने इसके लिए समाज को ताकतवर बनाना जरूरी है। समाज ताकतवर बने इसके लिए जातिवाद के बंधन से मुक्त होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होली, दीपावली, राखी, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप हम सब के हैं। महाराणा प्रताप ने हिंदू समाज को बचाने के लिए मुगलों के सामने संघर्ष किया। देश के त्योहार सभी धर्म के त्योहार है, हमे हमारी सोच बदलना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]