including Bumrah will be out of the initial season of IPL

आईपीएल से शुरुआती सत्र से बाहर रहेंगे बुमराह सहित ये खिलाड़ी

आईपीएल से शुरुआती सत्र से बाहर रहेंगे बुमराह सहित ये खिलाड़ी

मुम्बई । 22 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सत्र में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित कई अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी नजर नहीं आयेंगे। इस सत्र का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। ये खिलाड़ी शुरुआती कुछ मैचों में चोटिल होने या निजी कारणों से नहीं खेल पायेंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, एनरिक नॉर्खिया और मयंक यादव तीनो ही अभी फिट नहीं होने के कारण खेल से दूर हैं।
मुंबई इंडियंस के मुख्य तेज गेंदबाज बुमराह पीठ की चोट के कारण जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और इसी कारण वह दूसरी पारी में भी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। इसी प्रकार केकेआर के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया भी कमर की चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण चैंपियंस ट्रॉफी से भी वह बाहर थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श और मयंक यादव भी फिट नहीं हैं। आरसीबी के जोश हेजलवुड और जैकब बेथेल का खेलना भी पक्का है। वहीं हार्दिक पांड्या एक मैच के प्रतिबंध के कारण पहले मैच से बाहर रहेंगे। इसके अलावा पंजाब किंग्स के लॉकी फग्यूर्सन भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]