Maruti Suzuki will increase vehicle prices from April

मारुति सुजुकी अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी

नई दिल्ली । मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर उनसे अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी ने बताया कि कीमत में चार प्रतिशत तक की वृद्धि होगी और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा कि हालांकि लागत बढ़ने के असर को घटाने और ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम करने का प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने की जरूरत पड़ सकती है। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में शुरुआती स्तर की ऑल्टो के-10 से लेकर इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है। कंपनी ने जनवरी में एक फरवरी से विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

×
Date : 18 March 2025 Posted By : EDITOR
मारुति सुजुकी अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]