This IPO opportunity to apply till 26 November

IPO, 26 नवंबर तक आवेदन का मौका

 यह IPO, 26 नवंबर तक आवेदन का मौका

Mumbai:  अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है। डिफेंस सॉल्यूशन प्रोवाइडर सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स (C2C Advanced Systems) का IPO कल, 22 नवंबर से खुलने जा रहा है। इस IPO का प्राइस बैंड 214-226 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू 26 नवंबर को बंद होगा और इसके जरिए कंपनी 99 करोड़ रुपए से अधिक जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। खास बात यह है कि यह IPO ग्रे मार्केट में अभी से 109% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स के शेयर ग्रे मार्केट में 245 रुपए प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की 471 रुपए पर लिस्टिंग संभव है यानी पहले ही दिन निवेशकों को 109% का मुनाफा हो सकता है। आईपीओ के बाद कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म इमर्ज पर लिस्ट होंगे। लिस्टिंग की संभावित तारीख 29 नवंबर है।
यह आईपीओ पूर्णतः 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 43.83 लाख नए शेयरों पर आधारित है। सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक लक्ष्मी चंद्रा ने कहा, ‘‘यह धनराशि हमारी कार्यशील पूंजी को मजबूत करेगी, हमारे रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वित्तीय मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही हमारे ग्राहकों की संख्या बढ़ाएगी और हमारे बढ़ते ग्राहक आधार को सहायता प्रदान करेगी।’’ सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों के लिए जटिल प्रणालियों के विकास में विशेषज्ञता रखती है।

×
Date : 23 November 2024 Posted By : EDITOR
IPO, 26 नवंबर तक आवेदन का मौका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam’s institutions

📰 Generate e-Paper Clip Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam’s institutions Thiruvananthapuram: BJP Keralam President flags Rs 1,582 crore of cooperative irregularities and accuses the CPM of capturing every institution meant to serve Malayalees BJP Keralam State President and Nemom MLA Rajeev Chandrasekhar today raised serious questions about the criminalisation […]

निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की आर्थिक संभावनाओं को मिलेगी नई उड़ान – अनिल अग्रवाल

📰 Generate e-Paper Clip निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की आर्थिक संभावनाओं को मिलेगी नई उड़ान – अनिल अग्रवाल Mumbai: हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने FICCI में उद्योग जगत को प्रधानमंत्री के संबोधन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारत […]