Thousands of flights canceled in Germany, millions of

हड़़ताल पर गए कर्मचारी : जर्मनी में हजारों उड़ानें रद्द, लाखों यात्री हुए परेशान

बर्लिन । जर्मनी में एयरपोर्ट कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के चलते देशभर की हवाई यात्रा ठप हो गई। इस हड़ताल का असर फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख सहित 13 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर देखने को मिला, जहां 3400 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उड़ानें रद्ध होने के कारण करीब 5 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
यहां बताते चलें कि जर्मनी के 25 लाख सरकारी कर्मचारियों की प्रतिनिधि वेरडी यूनियन ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल सोमवार को शुरू होनी थी, लेकिन इसे एक दिन पहले, रविवार से ही लागू कर दिया गया। इस हड़ताल में पब्लिक डिपार्टमेंट के कर्मचारी, ग्राउंड स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स शामिल हैं। इनके काम बंद करने के कारण ज्यादातर जर्मन एयरपोर्ट्स पर विमानों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।
यात्रियों को हो रही परेशानी
इस हड़ताल से प्रभावित यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को अपनी योजनाएं बदलनी पड़ीं, जबकि कुछ को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी पड़ी। एयरलाइंस कंपनियां भी इस संकट का समाधान निकालने के लिए यात्रियों को अन्य उड़ानों में समायोजित करने की कोशिश कर रही हैं।
सरकार और यूनियन के बीच वार्ता जारी
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस हड़ताल के बीच सरकार और वेरडी यूनियन के मध्य सैलरी बढ़ाने को लेकर बातचीत जारी है। यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

×
Date : 11 March 2025 Posted By : EDITOR
हड़़ताल पर गए कर्मचारी : जर्मनी में हजारों उड़ानें रद्द, लाखों यात्री हुए परेशान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]