Three Lashkar terrorists arrested, weapons also recovered

लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

जम्मू, । आतंकियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से आतंक की कमर टूट रही है। हर दिन आतंकवादियों को गहरा जख्म दिया जा रहा है। अब सशस्त्र बलों ने घाटी में सक्रिय आतंकवदियों पर प्रचंड वार करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके अन्य साथियों को भी दबोचा जा सके।
बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद से ही भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। आतंकवादी या तो पकड़े जा रहे हैं या फिर मारे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल इन आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके अन्य सहयोगी घाटी में सक्रिय हैं या नहीं। इसके अलावा इन आतंकियों के आका कहां बैठे हैं और इनको कहां से निर्देश मिल रहे थे। जानकारी के अनुसार, कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा के करालखुद में लश्कर से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नॉर्थ कश्मीर में कुछ आतंकवादी छुपे हुए हैं। इसके बाद आर्म्ड फोर्सेज ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। लश्कर से जुड़े तीन आतंकवादियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

×
Date : 14 August 2025 Posted By : EDITOR
लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]