Three terrorists of Jaish-e-Mohammed entered Bihar

बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

भागलपुर । नेपाल के रास्ते बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुस आए हैं। तीनों आतंकियों के नाम और फोटो साझा करते हुए पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर सहित सभी जिलों को अलर्ट किया है। जिन आतंकियों के बिहार में घुसपैठ की बात सामने आई है उनमें बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान, उमरकोट का आदिल हुसैन और रावलपिंडी का रहने वाला हसनैन अली अवान शामिल है। तीनों के पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।
जानकारी अनुसार तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही काठमांडू पहुंचे थे। वहां से बिहार में घुसपैठ की बात कही गई है। तीनों आतंकियों द्वारा देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। भागलपुर के आसपास के जिलों की बात करें तो अररिया, किशनगंज और सुपौल नेपाल बॉर्डर से मिलती है। वहीं मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण भी बॉर्डर से जुड़ा है। मुख्यालय ने इन जिलों को स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
पूर्णिया रेंज डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल का कहना है कि पाकिस्तान के तीन संदिग्धों के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ को लेकर मुख्यालय ने अलर्ट किया है। जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
नेपाल बॉर्डर से पाकिस्तानी और पाक समर्थित संदिग्ध आतंकियों के बिहार में प्रवेश की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले साल पांच सितंबर को मोतिहारी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर के पास से भागलपुर के बरहपुरा के रहने वाले नजरे सद्दाम को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पाकिस्तानी आतंकी संगठन से संपर्क होने की बात भी सामने आई थी। इस साल फरवरी में एनआईए की टीम नजरे सद्दाम के बरहपुरा स्थित घर भी पहुंची थी। नजरे सद्दाम के घर की तलाशी ली गई थी और महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]