झारखंड के 15 जिलों में मॉनसूनी बारिश के बीच वज्रपात, 11 की मौत - Update Now News

झारखंड के 15 जिलों में मॉनसूनी बारिश के बीच वज्रपात, 11 की मौत

रांची। झारखंड में 24 घंटे पहले पहुंचे मॉनसून के बादलों ने मंगलवार को रांची सहित राज्य के 24 में से 15 जिलों में झमाझम बारिश कराई है। मॉनसूनी वर्षा के साथ ही राज्य के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गुमला जिले में तीन, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में दो-दो लोगों की मौत की खबरें मिली हैं। खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत गुड़गुड़चुआं गांव में वज्रपात से एक साथ 14 लोग घायल हो गए। मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई गई है कि आगामी 23 जून तक रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, चाईबासा, गोड्डा, कोडरमा, सिमडेगा और दुमका जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के दुमका जिले के मसानजोर में सबसे अधिक 73 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बताया गया है कि ”इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के सभी जिलों के तापमान में अगले दो से तीन दिनों में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 21 से लेकर 23 जून तक राज्य में सभी स्थानों पर मॉनसून की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।’

×
Date : 21 June 2023 Posted By : EDITOR
झारखंड के 15 जिलों में मॉनसूनी बारिश के बीच वज्रपात, 11 की मौत
News Image

रांची। झारखंड में 24 घंटे पहले पहुंचे मॉनसून के बादलों ने मंगलवार को रांची सहित राज्य के 24 में से 15 जिलों में झमाझम बारिश कराई है। मॉनसूनी वर्षा के साथ ही राज्य के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गुमला जिले में तीन, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा में दो-दो लोगों की मौत की खबरें मिली हैं। खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत गुड़गुड़चुआं गांव में वज्रपात से एक साथ 14 लोग घायल हो गए। मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई गई है कि आगामी 23 जून तक रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, चाईबासा, गोड्डा, कोडरमा, सिमडेगा और दुमका जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के दुमका जिले के मसानजोर में सबसे अधिक 73 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बताया गया है कि ''इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के सभी जिलों के तापमान में अगले दो से तीन दिनों में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 21 से लेकर 23 जून तक राज्य में सभी स्थानों पर मॉनसून की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]