TMC leader Jahangir Khan arrested near Nepal border

TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार:अवैध वसूली का आरोप

TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार:अवैध वसूली का आरोप

Kolkata: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पास से हुई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR की गई थीं। वह नेपाल भागने की फिराक में था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक जहांगीर को अवैध वसूली करने के आरोप में पकड़ा गया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले यह दावा किया गया था कि जहांगीर के समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी। इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है। जहांगीर ने 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले ही जहांगीर ने मैदान छोड़ दिया था और कहा था कि वे चुनाव से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]