Tokyo Olympics 2021: ओलंपिक सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब ब्रॉन्ज पर होगी निगाहें - Update Now News

Tokyo Olympics 2021: ओलंपिक सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब ब्रॉन्ज पर होगी निगाहें

 

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत को उम्मीदें थी कि उसके खाते में गोल्ड मेडल आ सकता है। लेकिन इस उम्मीद में गोल्ड मेडल कांस्य पदक में बदलता दिखाई दे रहा है। बता दें कि तो सबसे बड़ी खबर महिला हॉकी टीम से जुड़ी सामने आई है। टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल के मुकाबले में अर्जेंटीना से 2-1 से हार गई है। हालांकि महिला हॉकी टीम के सामने अभी कांस्य जीतने का मौका बना हुआ है। बता दें कि भारतीय टीम अब कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी। टीम इंडिया ने इस सेमीफाइनल के मैच में चौथे क्वार्टर में अच्छी शुरुआत की। टीम अटैक मोड में खेल रही थी, वहीं गुरजीत कौर को मैच में चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला था। गुरजीत कौर ने शॉट लगाया, लेकिन अर्जेंटीना की गोलकीपर के चौकन्ने रहने की वजह से गोल नहीं हो पाया। जिसकी वजह से भारत 1-2 से पीछे चला गया। फिलहाल बता दें कि भारत की पुरुष हॉकी टीम भी इससे पहले सेमीफाइनल में ही अपना मैच हार गई थी। उनका मुकाबला बेल्जियम के साथ था। वहीं इस मैच के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, “एक चीज जिसे हम टोक्यो 2020 के लिए याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज और पूरे खेलों में हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]