Tornado storm in America caused destruction throughout the night

अमेरिका के टोरनेडो में तूफान ने पूरी रात मचाई तबाही, 27 की गई जान, हजारों हुए बेघर

अमेरिका के टोरनेडो में तूफान ने पूरी रात मचाई तबाही, 27 की गई जान, हजारों हुए बेघर

टोरनेडो। अमेरिका के टोरनेडो में आए तूफान ने तबाही मचा दी। यहां 27 लोगों की जान चली गई जबकि हजारों लोग बेघर हो गए। मिडवेस्ट और साउथ के राज्यों में आधी रात को आए इस काल ने कम से कम 27 लोगों की जान ले ली। हर तरफ तबाही के सबूत बिखरे पड़े हुए थे। अमेरिकी दक्षिणी राज्य केंटकी और मिसूरी मानों पूरी तरह से उजड़ गए हैं। हजारों-लाखों लोग बेघर हो गए है। गवर्नर एंडी बेशर ने बताया कि उनके राज्य में 18 लोगों की मौत हुई, जिसमें 17 मौतें लॉरेल काउंटी में और एक पलास्की काउंटी में हुई। मिसूरी में सात लोगों की जान गई, जबकि उत्तरी वर्जीनिया में दो लोगों की मौत पेड़ गिरने से हुई। केंटकी में 10 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
यूएस 17 मई, 2025 को आए तूफ़ान में किम्बर्ली वेल्स अपने घर को हुए नुकसान के बाद अपने सामान को खंगाल रही हैं। वेल्स के कई दोस्त और परिवार के सदस्य तूफ़ान के अगले दिन नुकसान की सफ़ाई में मदद करने के लिए पहुंचे थे। हलॉरेल काउंटी में टोरनेडो ने घरों को तहस-नहस कर दिया। लंदन की रहने वाली कायला पैटरसन ने बताया कि वह अपने पति और पांच बच्चों के साथ बेसमेंट में टब में छिप गई थीं। उन्होंने कहा, ‘दूर से चीजें टूटने और कांच चटकने की आवाजें आ रही थीं। ऐसा लग रहा था कि मालगाड़ी पटरी पर आवाज करती जा रही है। मेरे घर को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आस पड़ोस के घर आंधी में ध्वस्त हो गए। शेरिफ के कार्यालय ने रातभर और सुबह तक बचे लोगों की खोज की। एक स्थानीय हाई स्कूल में आपातकालीन आश्रय बनाया गया। ग्रोवर फिशबेक एक कमरे के दरवाजे के चौखट पर खड़े होकर किम्बर्ली वेल्स के घर को हुए नुकसान को देख रहे हैं, जब मोर्गनफील्ड, केंटकी में तूफानों की एक श्रृंखला आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा – यह नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे में आईएएफ की बढ़ती पहुंच का है प्रदर्शन नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना का एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस […]

एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी -भांगर विस्फोट मामला: देसी बम बरामदगी के बाद तेज हुई जांच -संभावित आतंकी एंगल की भी पड़ताल कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के भांगर विस्फोट मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न इलाकों में […]