Trailer of Aamir Khan Sitaare Zameen Par released

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- “सच्ची खुशियों की कहानी”

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- “सच्ची खुशियों की कहानी”

आमिर खान स्टारर ‘सितारे ज़मीन पर’ का मच अवेटेड ट्रेलर हुआ रिलीज

सितारे ज़मीन पर 18 साल बाद एक बार फिर वही जादू लेकर आ रही है जो तारे ज़मीन पर ने बिखेरा था। इस बार भी एक प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी, जो दिलों को फिर से मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी !

Mumbai: आमिर खान अपनी मच अवेटेड फैमिली एंटरटेनर सिताारे ज़मीन पर के साथ वापस आ रहे हैं, जो 2007 की सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन पर का स्पिरिचुअल सीक्वल है। इसके रंगीन पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद, मेकर्स ने अब आखिरकार ट्रेलर जारी कर दिया है, और यह एक जबरदस्त तोहफा है, जो प्यार, हंसी और खुशियों से भरा हुआ है। फिल्म का टैगलाइन है “सबका अपना अपना नॉर्मल”, जो सबको साथ लेकर चलने की बात करता है और इसे दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने वाला है। ट्रेलर में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में नजर आ रहे हैं, जो मानसिक विकलांगता वाले लोगों को कोचिंग देते हैं, और इससे एक मजेदार और प्रेरणादायक कहानी सामने आती है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है:

सीतारे ज़मीन पर का ट्रेलर अपनेपन और खुशी से भरा हुआ है, जिसमें प्यार, हंसी और इमोशनल पलों का परफेक्ट बैलेंस है। इस दिल छू लेने वाली कॉमेडी में कई ऐसे सीन हैं जो हंसाने के साथ दिल को छू जाने का वादा करते हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से आमिर खान प्रोडक्शंस दस नए चेहरों – अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर को लॉन्च कर रहा है।
फिल्म का डायरेक्शन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, जो इससे पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं। सीतारे ज़मीन पर उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें आमिर खान एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आएंगे। सितारे ज़मीन पर’ का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है, जो भारत के सबसे सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक है। इस बैनर ने ‘लापता लेडीज़’, ‘दंगल’, ‘तारे ज़मीन पर’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘लगान’ जैसी कई बेहतरीन और यादगार फिल्में दी हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। डिव्य निधि शर्मा ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के साथ रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

×
Date : 15 May 2025 Posted By : EDITOR
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- “सच्ची खुशियों की कहानी”
News Image

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- "सच्ची खुशियों की कहानी"

आमिर खान स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' का मच अवेटेड ट्रेलर हुआ रिलीज

सितारे ज़मीन पर 18 साल बाद एक बार फिर वही जादू लेकर आ रही है जो तारे ज़मीन पर ने बिखेरा था। इस बार भी एक प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी, जो दिलों को फिर से मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी !

Mumbai: आमिर खान अपनी मच अवेटेड फैमिली एंटरटेनर सिताारे ज़मीन पर के साथ वापस आ रहे हैं, जो 2007 की सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन पर का स्पिरिचुअल सीक्वल है। इसके रंगीन पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद, मेकर्स ने अब आखिरकार ट्रेलर जारी कर दिया है, और यह एक जबरदस्त तोहफा है, जो प्यार, हंसी और खुशियों से भरा हुआ है। फिल्म का टैगलाइन है “सबका अपना अपना नॉर्मल”, जो सबको साथ लेकर चलने की बात करता है और इसे दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने वाला है। ट्रेलर में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में नजर आ रहे हैं, जो मानसिक विकलांगता वाले लोगों को कोचिंग देते हैं, और इससे एक मजेदार और प्रेरणादायक कहानी सामने आती है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है:

सीतारे ज़मीन पर का ट्रेलर अपनेपन और खुशी से भरा हुआ है, जिसमें प्यार, हंसी और इमोशनल पलों का परफेक्ट बैलेंस है। इस दिल छू लेने वाली कॉमेडी में कई ऐसे सीन हैं जो हंसाने के साथ दिल को छू जाने का वादा करते हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से आमिर खान प्रोडक्शंस दस नए चेहरों - अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर को लॉन्च कर रहा है।
फिल्म का डायरेक्शन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, जो इससे पहले 'शुभ मंगल सावधान' जैसी बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं। सीतारे ज़मीन पर उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें आमिर खान एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आएंगे। सितारे ज़मीन पर' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है, जो भारत के सबसे सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक है। इस बैनर ने 'लापता लेडीज़', 'दंगल', 'तारे ज़मीन पर', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'लगान' जैसी कई बेहतरीन और यादगार फिल्में दी हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। डिव्य निधि शर्मा ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित के साथ रवि भगचंदका ने प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर इतिहास रचने जा रही है ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ Mumbai: भारत के लिए गर्व का पल! भारतीय सिनेमा और दिवाली की भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाते […]