Travel food services company is bringing an IPO of Rs 2000 crore

2000 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है Travel food Services कंपनी, सेबी के पास जमा किए डॉक्यूमेंट्स

Mumbai : ट्रैवल क्विक सर्विस रेस्टॉरेंट (QSR) और एयरपोर्ट लाउंज ऑपरेट करने वाली कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास डॉक्यूमेंट्स (DRHP) जमा कराए हैं। सेबी के पास जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार ट्रैवल फूड सर्विसेज अपने इस आईपीओ से 2000 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। मुंबई बेस्ड ये कंपनी तेजी से बढ़ रहे एविएशन मार्केट में क्यूएसआर और लाउंज सेक्टर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में ट्रैवल फूड सर्विसेज ने इस सेक्टर में सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट किया है।
ट्रैवल फूड सर्विसेज ने साल 2009 में अपना पहला ट्रैवल क्विक सर्विस रेस्टॉरेंट खोला था। एसएसपी ग्रुप पीएलसी और इसकी सब्सिडरी कंपनियां एसएसपी ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड, एसएसपी फाइनेंसिंग लिमिटेड, एसएसपी एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स लिमिटेड के अलावा कपूर फैमिली ट्रस्ट, वरुण कपूर और करण कपूर ट्रैवल फूड सर्विसेज के प्रमुख प्रोमोटर्स हैं। ट्रैवल फूड सर्विसेज, 30 जून, 2024 तक देशभर के 14 एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं दे रहा था। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसके साथ ही, मुंबई की ये कंपनी मलेशिया में 3 एयरपोर्ट पर भी सेवाएं दे रही है।
ट्रैवल फूड सर्विसेज का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड होगा, यानी इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। बल्कि कंपनी के प्रोमोटर्स ही ओएफएस के जरिए सभी शेयर जारी करेंगे। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कंपनी के प्रोमोटर कपूर फैमिली ट्रस्ट सभी 2000 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेंगे। आईपीओ के तहत निवेशकों को दिए जाने वाले शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये होगी। आईपीओ के तहत, QIB कैटेगरी के निवेशकों के लिए 50 प्रतिशत, NII कैटेगरी के निवेशकों के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत शेयर रिजर्व रखे जाएंगे।

×
Date : 12 December 2024 Posted By : EDITOR
2000 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है Travel food Services कंपनी, सेबी के पास जमा किए डॉक्यूमेंट्स
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]