Trouble in the ceasefire between Israel and Hamas

 इजरायल और हमास के युद्धविराम में फंसा पेच, आतंकी संगठन ने नहीं छोड़े बंधक तो पीएम नेतनयाहू ने भी कर दिया ये एलान

 

यरुशलम। इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच जिस युद्धविराम का फैसला हुआ था, उसमें अब पेच फंस गया है। दरअसल, हमास ने पहले कहा था कि वो आज यानी गुरुवार को 50 बंधक रिहा कर देगा। वहीं, इजरायल ने भी 300 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की बात मानी थी। आज जब हमास ने बंधकों को रिहा नहीं किया और कहा कि शुक्रवार से इजरायली बंधकों को वो रिहा करेगा, तो पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने भी रुख सख्त कर लिया। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने अब एलान किया है कि हमास की तरफ से हर 10 बंधक को रिहा किए जाने के बाद इजरायल एक दिन का युद्धविराम करेगा। इससे इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के फिलहाल रुकने की उम्मीद खत्म हो गई है। इजरायल और हमास के बीच कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम के लिए शर्तें तय हुई थीं।
हमास के बारे में इजरायल का कहना है कि 7 अक्टूबर को आतंकी हमले के दौरान 240 लोगों को बंधक बनाकर दहशतगर्द गाजा ले गए। हमास ने अब तक 2 बार में 4 महिला बंधकों को छोड़ा है। हमास के कब्जे से छूटने वाली सभी महिलाएं अमेरिका की नागरिक हैं। वहीं, इजरायल के एक भी बंधक को हमास ने नहीं छोड़ा है। युद्धविराम का समझौता होने से लग रहा था कि अब महिलाओं और बच्चों समेत 50 बंधक छूट जाएंगे, लेकिन अब इजरायल के पीएम के नए एलान से मामला अधर में लटक गया है। इससे पहले इजरायल की सरकार ने बताया था कि हमास अब शुक्रवार से बंधकों को रिहा करने की बात कह रहा है। जिसके बाद ही पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए हर 10 बंधक की रिहाई पर एक दिन के लिए युद्धविराम लागू करने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक नेतनयाहू के ताजा एलान पर हमास की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

×
Date : 24 November 2023 Posted By : EDITOR
 इजरायल और हमास के युद्धविराम में फंसा पेच, आतंकी संगठन ने नहीं छोड़े बंधक तो पीएम नेतनयाहू ने भी कर दिया ये एलान
News Image

 

यरुशलम। इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच जिस युद्धविराम का फैसला हुआ था, उसमें अब पेच फंस गया है। दरअसल, हमास ने पहले कहा था कि वो आज यानी गुरुवार को 50 बंधक रिहा कर देगा। वहीं, इजरायल ने भी 300 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने की बात मानी थी। आज जब हमास ने बंधकों को रिहा नहीं किया और कहा कि शुक्रवार से इजरायली बंधकों को वो रिहा करेगा, तो पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने भी रुख सख्त कर लिया। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने अब एलान किया है कि हमास की तरफ से हर 10 बंधक को रिहा किए जाने के बाद इजरायल एक दिन का युद्धविराम करेगा। इससे इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के फिलहाल रुकने की उम्मीद खत्म हो गई है। इजरायल और हमास के बीच कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम के लिए शर्तें तय हुई थीं।
हमास के बारे में इजरायल का कहना है कि 7 अक्टूबर को आतंकी हमले के दौरान 240 लोगों को बंधक बनाकर दहशतगर्द गाजा ले गए। हमास ने अब तक 2 बार में 4 महिला बंधकों को छोड़ा है। हमास के कब्जे से छूटने वाली सभी महिलाएं अमेरिका की नागरिक हैं। वहीं, इजरायल के एक भी बंधक को हमास ने नहीं छोड़ा है। युद्धविराम का समझौता होने से लग रहा था कि अब महिलाओं और बच्चों समेत 50 बंधक छूट जाएंगे, लेकिन अब इजरायल के पीएम के नए एलान से मामला अधर में लटक गया है। इससे पहले इजरायल की सरकार ने बताया था कि हमास अब शुक्रवार से बंधकों को रिहा करने की बात कह रहा है। जिसके बाद ही पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए हर 10 बंधक की रिहाई पर एक दिन के लिए युद्धविराम लागू करने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक नेतनयाहू के ताजा एलान पर हमास की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

📰 Generate e-Paper Clip भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो मुंबई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी का इतिहास ‘इसी क्षेत्र’ में लिखा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच की साझेदारी ही यह तय कर रही है कि […]

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]