India match of T20 series against Australia by 2 wickets

T-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट से जीत लिया

UNN: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया है। टीम ने 209 रन का टारगेट 20वें ओवर की आखिरी बॉल में 8 विकेट पर हासिल कर लिया। यह भारत का टी-20 में कंगारुओं के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले, सबसे सफल रन चेज 202/4 रन का था, जो भारत ने 2013 में राजकोट में किया था। टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 और ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेलीं। आखिरी में रिंकू सिंह ने 14 बॉल पर 22 रन बनाए। विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने पहला शतक जमाया। उन्होंने 50 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ (58 रन) ने अर्धशतक जमाया।
भारतीय पारी के आखिरी 4 ओवर में कमाल का मुकाबला देखने को मिला। इन ओवर्स में भारतीय टीम ने 38 रन बनाकर मैच जीता, तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 4 विकेट झटककर मुकाबले में रोमांच ला दिया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम को नो-बॉल से जीत मिली, हालांकि पारी की आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह ने छक्का जमाया, लेकिन नो-बॉल होने के कारण उनके ये रन काउंट नहीं किए गए। शॉन एबट के इस ओवर में 3 विकेट गिरे।

×
Date : 24 November 2023 Posted By : EDITOR
T-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट से जीत लिया
News Image

UNN: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया है। टीम ने 209 रन का टारगेट 20वें ओवर की आखिरी बॉल में 8 विकेट पर हासिल कर लिया। यह भारत का टी-20 में कंगारुओं के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले, सबसे सफल रन चेज 202/4 रन का था, जो भारत ने 2013 में राजकोट में किया था। टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 और ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेलीं। आखिरी में रिंकू सिंह ने 14 बॉल पर 22 रन बनाए। विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने पहला शतक जमाया। उन्होंने 50 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ (58 रन) ने अर्धशतक जमाया।
भारतीय पारी के आखिरी 4 ओवर में कमाल का मुकाबला देखने को मिला। इन ओवर्स में भारतीय टीम ने 38 रन बनाकर मैच जीता, तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 4 विकेट झटककर मुकाबले में रोमांच ला दिया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम को नो-बॉल से जीत मिली, हालांकि पारी की आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह ने छक्का जमाया, लेकिन नो-बॉल होने के कारण उनके ये रन काउंट नहीं किए गए। शॉन एबट के इस ओवर में 3 विकेट गिरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]