Trump became bald, speculation started on social media

गंजे हुए ट्रंप सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरु, लोग पूछ रहे मेडिकल ट्रीटमेंट या कुछ और?

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ नीति के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित हो रहे हैं। इस बार टैरिफ के लिए नहीं बल्कि सुबह व्हाइट हाउस से बाहर निकलते वक्त उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे बेहद बदले-बदले नजर आए। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने बहस छेड़ दी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वे पहचान में नहीं आ रहे हैं तो कुछ ने दावा किया कि उनका सिर लगभग पूरी तरह गंजा दिख रहा है। कुछ दिनों पहले ट्रंप के हाथ पर एक काला धब्बा नजर आया था, जिसे लेकर भी ऐसे ही सवाल उठे थे। हालांकि, ट्रंप या व्हाइट हाउस की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया।
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ट्रंप की सेहत को लेकर अटकलें लगती रही हैं। कुछ यूजर्स पहले ही अफवाह फैला चुके थे कि राष्ट्रपति का निधन हो चुका है। अब उनकी ताजा तस्वीरों ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। एक्स और इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रंप शायद किसी गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक यूजर ने लिखा, वो बिल्कुल अलग इंसान लग रहे हैं। ये वही ट्रंप हैं या कोई और? दूसरे ने कहा, उनके सारे बाल एक रात में कैसे चले गए? यह सामान्य नहीं है।
कई राजनीतिक विश्लेषक और डॉक्टरों ने अनुमान जताया है कि बाल झड़ने, चेहरे में बदलाव और हाथ पर काले धब्बे जैसे लक्षण किसी मेडिकल ट्रीटमेंट जैसे कैंसर थेरैपी या अन्य गंभीर इलाज का नतीजा हो सकते हैं। हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से अब तक राष्ट्रपति की सेहत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। गौर करने वाली बात यह भी है कि कुछ दिन पहले ही ट्रंप के हाथ पर एक काला धब्बा नजर आया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उस समय भी लोगों ने यह सवाल उठाया था कि कहीं यह किसी मेडिकल कंडीशन या इलाज का नतीजा तो नहीं। अब बालों के अचानक गायब होने और चेहरे में आए बदलाव ने इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। न तो उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कोई खुलासा किया और न ही अफवाहों का खंडन किया। इस खामोशी ने ही चर्चाओं को और तेज कर दिया है। अभी यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप के लुक में अचानक आया यह बदलाव और हाथ पर दिखा काला धब्बा किसी गंभीर बीमारी का संकेत है या सिर्फ मेडिकल ट्रीटमेंट का साइड इफेक्ट, लेकिन इतना तय है कि उनकी ये तस्वीरें अमेरिका और दुनिया भर में राजनीतिक हलकों में हलचल मचा चुकी हैं।

×
Date : 03 September 2025 Posted By : EDITOR
गंजे हुए ट्रंप सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरु, लोग पूछ रहे मेडिकल ट्रीटमेंट या कुछ और?
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]