Trump hopes Russia-Ukraine war is over

रूस-यूक्रेन का युद्ध समाप्त होने के आसार बढ़े, ट्रंप बोले- पुतिन भी हो जाएंगे तैयार

रूस-यूक्रेन का युद्ध समाप्त होने के आसार बढ़े, ट्रंप बोले- पुतिन भी हो जाएंगे तैयार

वॉशिंगटन । रूस-यूक्रेन का युद्ध बीते तीन सालों से लगातार चल रहा है। इस बीच शांति के लिए यहां कई प्रयास किए गए है लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन अब युद्ध के खत्म होने के आसार बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन द्वारा रूस के साथ युद्धविराम पर सहमति जताने का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि पुतिन भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दोनों पक्षों पर हो रही भारी संख्या में सैनिकों और नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध अब खत्म होना चाहिए और युद्धविराम बहुत महत्वपूर्ण है।
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका-यूक्रेन बैठक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को व्हाइट हाउस में फिर से आमंत्रित किया गया है। जब ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि क्या ज़ेलेंस्की को व्हाइट हाउस में वापस आमंत्रित किया जाएगा, तो उन्होंने कहा जरूर, बिल्कुल।
उन्होंने कहा, यूक्रेन ने युद्धविराम पर सहमति दे दी है। थोड़ी देर पहले इसे मंजूरी मिली थी। अब हमें रूस से संपर्क करना है। उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन भी इस पर सहमत होंगे। शहरों में धमाके हो रहे हैं और लोग मारे जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो। यह एक पूर्ण युद्धविराम होगा। यूक्रेन ने इस पर सहमति दे दी है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा। युद्धविराम बहुत महत्वपूर्ण है। यदि हम रूस को इस पर सहमत करवा सकें तो यह बहुत अच्छा होगा। यदि हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हम इसके लिए प्रयास करते रहेंगे। बता दें कि यूक्रेन ने अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार किया है, जिसमें 30 दिनों के युद्धविराम की बात की गई थी। जेलेंस्की ने रूस के साथ तुरंत बातचीत करने की भी सहमति दी थी। मंगलवार को यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बैठक में ट्रंप के सलाहकारों ने और अधिक दबाव डाला और यूक्रेन ने युद्धविराम पर सहमति जताई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, आज हमने एक प्रस्ताव रखा जिसे यूक्रेन ने स्वीकार किया है। यह युद्धविराम और तत्काल वार्ता की शुरुआत करेगा। रुबियो ने सोशल मीडिया पर कहा कि यूक्रेन का युद्धविराम के लिए तैयार होना स्थायी शांति के करीब एक कदम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]