TTP attack kills 11 Pakistani soldiers, 19 fighters also killed

टीटीपी के हमले में 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, 19 लड़ाके भी मारे गए

टीटीपी के हमले में 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, 19 लड़ाके भी मारे गए

इस्लामाबाद । तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमले में मंगलवार रात को 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। इसमें 2 अधिकारी और 9 सैनिक शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान सीमा के करीब पाकिस्तानी सेना टीटीपी के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें टीटीपी के 19 लड़ाके भी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने आरोप लगाया कि हमलावरों को भारत का समर्थन मिल रहा है। सेना ने दावा किया कि वह इन्हें खत्म करने में जुटी है। पिछले कुछ महीनों से टीटीपी ने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक टीटीपी के खिलाफ कुर्रम जिले में ऑपरेशन को अंजाम देने पहुंचे थे। तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर बम से हमला कर फायरिंग की। एक बयान में पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी लेकर कहा कि उनके लड़ाकों ने काफिले को निशाना बनाया।
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उन्हें कुर्रम में इंडियन प्रॉक्सी संगठन फितना अल-ख्वारिज से जुड़े आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन चलाया गया।
पाकिस्तानी सेना टीटीपी को फितना अल-ख्वारिज बुलाती है। यह एक अरबी शब्द है। फितना का मतलब ‘उपद्रवी’ और अल-ख्वारिज का मतलब ‘चरमपंथ के रास्ते पर चले जाने वाले लोग’ होते हैं।
2007 में बेतुल्लाह मेहसूद ने 13 विद्रोही गुटों को मिलाकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) बनाया।
इसमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सेना के विरोधी गुट के लोग शामिल थे। इनकी लड़ाई पाकिस्तान की सेना और सरकार के खिलाफ है। इस संगठन से जुड़े कई समर्थक पाकिस्तानी सेना में मौजूद हैं।
अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया है कि टीटीपी एटमी हथियारों तक पहुंच सकता है। पाकिस्तानी सेना ने टीटीपी के ठिकानों पर बम गिराए थे पाकिस्तानी वायुसेना ने 21 सितंबर को रात 2 बजे अपने ही देशवासियों पर चीन के जे-17 विमानों से 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए थे। पाकिस्तानी वायुसेना ने यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी के एक गांव पर किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई हमले में करीब 30 लोग मारे गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]