Twisha Cas CBI Hangs Dummy Recreates MotherLaw Husband

ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई:सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट

ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई:सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट

Bhopal : भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही CBI टीम सोमवार को सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को लेकर घटनास्थल पहुंची। टीम ने वहां घटना का रीक्रिएशन कर यह समझने की कोशिश की कि उस दिन क्या हुआ था। इसके लिए CBI ने करीब 80 किलो वजन की डमी को फंदे पर लटकाया और फिर उतारा। डमी का वजन ट्विशा के बराबर करने के लिए उसमें रेत भरी गई और पैरों में लोहे के डंबल बांधे गए। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में CBI ने अब तक सामने आए तथ्यों को घटनास्थल की परिस्थितियों से मिलाने की कोशिश की। CBI ने उस डॉक्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, जिसने ट्विशा को अबॉर्शन कराने की सलाह दी थी। इसके अलावा टीम यह भी पता लगा रही है कि ट्विशा का शव सबसे पहले किसने देखा, उसे फंदे से किसने उतारा और अस्पताल तक कैसे पहुंचाया गया। उधर समर्थ की फरारी को लेकर CBI को पता चला है कि 15 मई को एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ तत्काल शहर नहीं छोड़ पाया था। करीब तीन दिन भोपाल में ही रहा। इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा, जहां उसने करीब पांच दिन तक फरारी काटी। अब CBI इस पूरी अवधि के दौरान उसकी गतिविधियों, संपर्कों और उसे मिली संभावित मदद की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : सिंहस्थ पूर्व उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट आकार लेगा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : सिंहस्थ पूर्व उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट आकार लेगा 2028 सिंहस्थ महाकुंभ : Madhya Pradesh : सिंहस्थ पूर्व उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट आकार लेगा • बोइंग श्रेणी के विमनों की उड़ान की तैयारी • दताना-मताना इलाके में बनेगा एयरपोर्ट • जमीन अधिग्रहण : करीब […]

2 हजार साइकिलों के साथ इंदौर से होगी भोपाल तक की यात्रा-14 जुलाई की सुबह 7 बजे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱2 हजार साइकिलों के साथ इंदौर से होगी भोपाल तक की यात्रा-14 जुलाई की सुबह 7 बजे  भोपाल । 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांग्रेस की इंदौर की भोपाल तक की साइकिल यात्रा में जीतू पटवारी के साथ हर जिले से 2 हजार साइकल सवार शामिल होंगे। हालांकि पटवारी […]