Two new parks will bring an investment of Rs 2500 crore: Dr. Yad

MP: दो नवीन पार्कों से 2500 करोड़ रूपये का आएगा निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

दो नवीन पार्कों से 2500 करोड़ रूपये का आएगा निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर की औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास कर उद्यमियों से किया संवाद

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर जिले में दो नवीन पार्कों की स्थापना होने से 100 इकाइयों से 2500 करोड़ का निवेश आने वाला है। मंदसौर एवं नीमच जिले में सभी तरह की क्षमता और संरचना मौजूद हैं। उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिलता है और उससे समृद्धि आती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंदसौर में 132 करोड़ रूपये की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी एवं 7.5 करोड़ रूपये की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस सत्र में अब औद्योगिक विकास के कार्य भी प्रारंभ हो गये हैं। जग्गा खेड़ी, बसई, सेमली काकड़ नए औद्योगिक क्षेत्र बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो नवीन पार्को से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योग लगाने के लिए आवश्यकतानुसार संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निवेशकों की सहायता के लिये जिला स्तर पर स्थापित निवेश प्रोत्साहन केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा मंदसौर में निवेश के लिये मुख्यमंत्री को ईओआई लेटर सौंपा। इस पॉवर ग्रिड से मंदसौर जिले में 1040 करोड़ रूपये का निवेश आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शिलान्यास किये गये दोनों पार्कों का प्रस्तुतिकरण किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, विधान परिषद, कार्यकारी सभापति विशेषाधिकार समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री हीतानंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री नानालाल अटोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]