Uddhav Thackeray has lost his mental balance Fadnavis claims

उद्धव ठाकरे मानसिक संतुलन खो चुके हैं: फडणवीस का दावा

 

उद्धव ठाकरे मानसिक संतुलन खो चुके हैं: फडणवीस का दावा

Mumbai: अपने पूर्व सहयोगी की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। एक दिन पहले एक चुनावी रैली में ठाकरे ने फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिल्ली का इशारा मिलने पर बोलने वाले व्यक्ति बताया।
फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। वह इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनाव में हार साफ नजर आ रही है।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा कि लोगों ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख को नकार दिया है, इसलिए वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद ठाकरे ने पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर सरकार बनाने के लिए अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में PM ने किया ट्रेड डील

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में पीएम ने किया ट्रेड डील -यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’, किसान महाचौपाल में पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान भोपाल । राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में लोकसभा में […]