Ujjain illuminated by 33.27 lakh earthen lamps; a world record set

33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिप्रा तट से लेकर महाकाल महालोक तक एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई नेता और 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं, मध्य प्रदेश के 845 आइकॉनिक प्लेस भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार शाम शिप्रा नदी के घाटों से लेकर महाकाल महालोक तक ऐसा दीपोत्सव हुआ, जिसमें एक साथ लाखों दीये प्रज्ज्वलित किए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिप्रा तट और महाकाल महालोक में कुल 33 लाख 27 हजार दीये एक साथ जलाए गए. आयोजकों के अनुसार, इतने बड़े स्तर पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. यह आयोजन ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के तौर पर किया गया. उज्जैन के रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह मौजूद रहे. सभी ने उज्जैनवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए.

प्रदेश के आईकॉनिक प्लेस में हुआ दीप प्रज्ज्वलन

प्रदेश के प्रमुख आईकॉनिक जगहों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसमें ग्वालियर जिले के 11, शिवपुरी के 11, गुना के 10, अशोकनगर के 11, दतिया के 14, भिण्ड के 10, मुरैना के 18, श्योपुर कला के 80, इंदौर के 32, बड़वानी के 27, धार के 32, झाबुआ के 11, आलीराजपुर के 4, खरगोन के 10, खण्डवा के 27, बुरहानपुर के 15, उज्जैन के 10, नीमच के 15, देवास के 17, शाजापुर के 16, आगर के 7, रतलाम के 17, मंदसौर के 15, भोपाल के 21, सीहोर के 10, रायसेन के 18, विदिशा के 18, राजगढ़ के 11, नर्मदापुरम के 10, बैतूल के 144, हरदा के 10, सागर के 10, दमोह के 11, पन्ना के 10, छतरपुर के 10, टीकमगढ़ के 13, निवाड़ी के 10, रीवा के 11, मऊगंज के 10, सीधी के 15, सिंगरौली के 10, सतना के 17, मैहर के 11, शहडोल के 10, अनूपपुर के 10, उमरिया के 27, डिण्डौरी के 10, जबलपुर के 12, कटनी के 13, बालाघाट के 22, छिंदवाड़ा के 11, पाण्डुर्ना के 10, नरसिंहपुर के 10, सिवनी के 16 और मण्डला के 17 के आईकॉनिक जगहों पर बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किये गये।

×
Date : 17 September 2026 Posted By : EDITOR
33.27 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा से महाकाल तक बना विश्व रिकॉर्ड!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]