यूक्रेन संकट : 400 भारतीयों को मंगलवार को स्वदेश वापस लाया जाएगा - Update Now News

यूक्रेन संकट : 400 भारतीयों को मंगलवार को स्वदेश वापस लाया जाएगा

 

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत मंगलवार को रोमानिया के नागरिक विमान सुसेवा की उड़ानों से 400 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाए जाने की संभावना है। केंद्र सरकार ने उन भारतीयों को निकालने के लिए एक एयरलिफ्ट अभियान शुरू किया है, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरण लिए हुए हैं। केंद्र ने नागरिकों को वापस लाने के लिए कई विशेष चार्टर के साथ-साथ भारतीय वायुसेना की उड़ानें भी तैनात की हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, “कल सुसेवा की दो विशेष नागरिक उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिससे 400 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाया जा सकेगा। भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत, यूक्रेन के पड़ोसी देशों से सात विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 1,314 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। इसके साथ 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से 17,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। बयान के मुताबिक, सोमवार को चार विशेष नागरिक उड़ानें नई दिल्ली में उतरीं, जबकि दो मुंबई पहुंचीं। एक उड़ान देर शाम को आने की उम्मीद है। बुडापेस्ट से पांच उड़ानें और बुखारेस्ट और सुसेवा से एक-एक उड़ानें आई हैं। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि 73 विशेष नागरिक उड़ानों से भारतीयों की संख्या 15,206 हो गई है।

×
Date : 08 March 2022 Posted By : EDITOR
यूक्रेन संकट : 400 भारतीयों को मंगलवार को स्वदेश वापस लाया जाएगा
News Image

 

नई दिल्ली । 'ऑपरेशन गंगा' के तहत मंगलवार को रोमानिया के नागरिक विमान सुसेवा की उड़ानों से 400 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाए जाने की संभावना है। केंद्र सरकार ने उन भारतीयों को निकालने के लिए एक एयरलिफ्ट अभियान शुरू किया है, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरण लिए हुए हैं। केंद्र ने नागरिकों को वापस लाने के लिए कई विशेष चार्टर के साथ-साथ भारतीय वायुसेना की उड़ानें भी तैनात की हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, "कल सुसेवा की दो विशेष नागरिक उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिससे 400 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाया जा सकेगा। भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' के तहत, यूक्रेन के पड़ोसी देशों से सात विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 1,314 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। इसके साथ 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से 17,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। बयान के मुताबिक, सोमवार को चार विशेष नागरिक उड़ानें नई दिल्ली में उतरीं, जबकि दो मुंबई पहुंचीं। एक उड़ान देर शाम को आने की उम्मीद है। बुडापेस्ट से पांच उड़ानें और बुखारेस्ट और सुसेवा से एक-एक उड़ानें आई हैं। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि 73 विशेष नागरिक उड़ानों से भारतीयों की संख्या 15,206 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]