मणिपुर में 23 से 27 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है भाजपा: एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल - Update Now News

मणिपुर में 23 से 27 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है भाजपा: एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल

नई दिल्ली । मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 23 से 27 सीटों पर कब्जा कर सकती है, जबकि कांग्रेस 12 से 16 सीटें जीत सकती है। एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल में यह संभावना जताई गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पुराने सहयोगी-नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), जो अलग-अलग चुनाव लड़े थे, को क्रमश: 10 से 14 और 3 से 7 सीटें मिलने की संभावना है।
वर्तमान सर्वेक्षण निष्कर्ष और अनुमान राज्य भर में 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों के बीच मतदान के दिन और मतदान के दिन के बाद आयोजित सीवोटर एग्जिट पोल/पोस्ट पोल व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित हैं।
सर्वे के दौरान मणिपुर में 5,269 लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान 95 प्रतिशत कॉन्फिडेंस इंटरवल यानी विश्वास अंतराल के साथ प्रोजेक्शन दर्ज किया गया।
पिछले चुनाव की तुलना में कांग्रेस 14 सीटों का नुकसान झेल सकती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन में 4 सीटों के साथ मामूली सुधार देखने को मिल सकता है।
एनपीपी की ओर से अपने स्ट्राइक रेट को 11.2 फीसदी तक बढ़ाने की संभावना है, जो कि 2017 में इसके 5 फीसदी से कहीं अधिक है। उसके प्रदर्शन में 6.1 फीसदी का सुधार, सभी पार्टियों में सबसे ज्यादा है, जो पूर्वोत्तर राज्य में गेम-चेंजर भी साबित हो सकता है।

×
Date : 08 March 2022 Posted By : EDITOR
मणिपुर में 23 से 27 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है भाजपा: एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल
News Image

नई दिल्ली । मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 23 से 27 सीटों पर कब्जा कर सकती है, जबकि कांग्रेस 12 से 16 सीटें जीत सकती है। एबीपी-सी-वोटर एग्जिट पोल में यह संभावना जताई गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पुराने सहयोगी-नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), जो अलग-अलग चुनाव लड़े थे, को क्रमश: 10 से 14 और 3 से 7 सीटें मिलने की संभावना है।
वर्तमान सर्वेक्षण निष्कर्ष और अनुमान राज्य भर में 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों के बीच मतदान के दिन और मतदान के दिन के बाद आयोजित सीवोटर एग्जिट पोल/पोस्ट पोल व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित हैं।
सर्वे के दौरान मणिपुर में 5,269 लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान 95 प्रतिशत कॉन्फिडेंस इंटरवल यानी विश्वास अंतराल के साथ प्रोजेक्शन दर्ज किया गया।
पिछले चुनाव की तुलना में कांग्रेस 14 सीटों का नुकसान झेल सकती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन में 4 सीटों के साथ मामूली सुधार देखने को मिल सकता है।
एनपीपी की ओर से अपने स्ट्राइक रेट को 11.2 फीसदी तक बढ़ाने की संभावना है, जो कि 2017 में इसके 5 फीसदी से कहीं अधिक है। उसके प्रदर्शन में 6.1 फीसदी का सुधार, सभी पार्टियों में सबसे ज्यादा है, जो पूर्वोत्तर राज्य में गेम-चेंजर भी साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]