पुतिन के हाथ नहीं लग सकेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, CIA के स्पेशल एजेंट किसी भी वक्त एयरलिफ्ट कर लेंगे - Update Now News

पुतिन के हाथ नहीं लग सकेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, CIA के स्पेशल एजेंट किसी भी वक्त एयरलिफ्ट कर लेंगे

 

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिका और उसकी खुफिया एजेंसियां कुछ इमरजेंसी प्लान तैयार कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस और पेंटगन में दो अलग-अलग कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। अमेरिका ने तय कर लिया है कि अगर जंग के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की पर कोई खतरा आता है तो CIA के स्पेशल एजेंट्स रातों-रात जेलेंस्की को कीव से एयरलिफ्ट करके किसी नाटो देश में पहुंचा देंगे। इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।
जनवरी के आखिर में CIA चीफ विलियम बर्न्स यूक्रेन की राजधानी गए थे। यह इमरजेंसी और सीक्रेट विजिट थी। इसका खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स ने कर दिया था। माना जाता है कि उसी वक्त यह तय हो गया था कि अमेरिकी सरकार यूक्रेन की किस तरह और कितनी मदद कर पाएगी, क्योंकि यू्क्रेन अब तक नाटो का मेंबर नहीं है और नियमों के तहत अमेरिका और नाटो उस देश की सीधी सैन्य मदद नहीं कर सकते जो नाटो मेंबर न हो। CIA ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेसिडेंट जो बाइडेन के आदेश पर CIA ने कुछ इमरजेंसी प्लान तैयार कर लिए हैं। पेंटागन और व्हाइट हाउस दोनों जगह 24×7 कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। एक इमरजेंसी प्लान यह है कि अगर यूक्रेन की राजधानी कीव पर पूरी तरह रूसी फौज का कब्जा हो जाता है तो इन हालात में वहां के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को CIA की स्पेशल यूनिट एयरलिफ्ट करके किसी महफूज जगह पहुंचा देगी।

×
Date : 27 February 2022 Posted By : EDITOR
पुतिन के हाथ नहीं लग सकेंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, CIA के स्पेशल एजेंट किसी भी वक्त एयरलिफ्ट कर लेंगे
News Image

 

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिका और उसकी खुफिया एजेंसियां कुछ इमरजेंसी प्लान तैयार कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस और पेंटगन में दो अलग-अलग कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। अमेरिका ने तय कर लिया है कि अगर जंग के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की पर कोई खतरा आता है तो CIA के स्पेशल एजेंट्स रातों-रात जेलेंस्की को कीव से एयरलिफ्ट करके किसी नाटो देश में पहुंचा देंगे। इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।
जनवरी के आखिर में CIA चीफ विलियम बर्न्स यूक्रेन की राजधानी गए थे। यह इमरजेंसी और सीक्रेट विजिट थी। इसका खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स ने कर दिया था। माना जाता है कि उसी वक्त यह तय हो गया था कि अमेरिकी सरकार यूक्रेन की किस तरह और कितनी मदद कर पाएगी, क्योंकि यू्क्रेन अब तक नाटो का मेंबर नहीं है और नियमों के तहत अमेरिका और नाटो उस देश की सीधी सैन्य मदद नहीं कर सकते जो नाटो मेंबर न हो। CIA ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेसिडेंट जो बाइडेन के आदेश पर CIA ने कुछ इमरजेंसी प्लान तैयार कर लिए हैं। पेंटागन और व्हाइट हाउस दोनों जगह 24x7 कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। एक इमरजेंसी प्लान यह है कि अगर यूक्रेन की राजधानी कीव पर पूरी तरह रूसी फौज का कब्जा हो जाता है तो इन हालात में वहां के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को CIA की स्पेशल यूनिट एयरलिफ्ट करके किसी महफूज जगह पहुंचा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]