Ukrainian army enters 30km inside Russia

यूक्रेन की सेना रुस में 30 किमी अंदर घुसी, इमारत पर फहराया झंडा

 

यूक्रेन की सेना रुस में 30 किमी अंदर घुसी, इमारत पर फहराया झंडा

कीव । ढाई साल से रूस-यूक्रेन युद्ध चल रहा है जिसमें सैकड़ों जाने जा चुकी हैं। रुस ने पहले यूक्रेन में भारी तबाही मचाई। अब यूक्रेनी सेना उसका बदला लेने मैदान में उतर आई है। यूक्रेन की सेना रूस के अंदर घुस कर हमले कर रही है, जिसके पुतिन घबरा गए हैं। यूक्रेन की सेना रूसी क्षेत्र में 30 किलोमीटर अंदर तक घुस गई है। रूस के अंदर इमारतों पर यूक्रेनी सैनिक अपने देश का झंडा लहरा रहे हैं। शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों के लिए यह सबसे मुश्किल घड़ी है और वे इससे निपटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुतिन के लिए यह बड़ी शर्म की बात है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से पहली बार किसी दूसरे देश की सेना रूस में घुसी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आधिकारिक तौर पर यूक्रेनी सेना के रूस की सीमा में घुसने की पुष्टि की है। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिकों ने टोलपिनो और ओब्श्ची कोलोदेज गांवों के पास यूक्रेनी सैनिकों के साथ मुठभेड़ की। यूक्रेनी सेना के इस अप्रत्याशित कदम ने रूस और यूक्रेन दोनों को सहयोगियों को हैरानी में डाल दिया है। यूक्रेनी अधिकारी कई दिनों तक इस ऑपरेशन के बारे में चुप्पी साधे थे, जब तक कि रूस के अंदर यूक्रेनी सैनिकों की तस्वीरें, वीडियो और रिपोर्ट सामने नहीं आने लगी। रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेनी सेना के हमले ने रूस की सैन्य कमजोरियों को सामने ला दिया है।
रूसी अधिकारियों ने कुर्स्क और दो अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अभियान शुरू किया है। कुर्स्क से हजारों लोगों को दूसरी जगह भेजा गया है। यूक्रेन ने कई हवाई हमलों में रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाया है, लेकिन कुर्स्क ऑपरेशन के जरिए ये पहली बार हुआ है जब यूक्रेनी सेना ने रूसी क्षेत्र में प्रवेश किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि रविवार को रूसी सेना यूक्रेन की बढ़त को रोकने में नाकाम रही। ऐसे फुटेज सामने आए हैं, जिसमें यूक्रेन के सशस्त्र बल युद्धग्रस्त रूसी क्षेत्र के गांव में हंसते हुए दिखाई दिए। एक विडियो में यूक्रेनी सैनिक अपने देश का झंडा लेकर इमारत पर जाता है और उसे दीवार पर खड़े अपने साथी सैनिक को सौंपता है। इसके बाद सैनिक इमारत पर यूक्रेन का झंडा फहरा देता है। इस दौरान यूक्रेनी सेना रूस का झंडा जमीन पर फेंक देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं -यूपी से छोटी-सी भेंट लेकर दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचा मासूम सरवर नई दिल्ली । अमेरिका और इजराइल युद्ध से तनाव पूर्ण हालात में ईरान को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। भारत में भी कश्मीर से लेकर केरल […]