Union Home Minister Shri Shah Pitreshwar Temple in Indore

Indore : केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

पितृ-पर्वत पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रारंभ किये गये “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम में पौध-रोपण किया। इसके पहले उन्होंने हनुमान धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं उत्तरप्रदेश के विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी पौध-रोपण किया।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती कुसुमबेन शाह की स्मृति में पीपल का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीला पूनमचंद यादव की स्मृति में एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती अयोध्यादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। पौध-रोपण के साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिये एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य लगायें और इनकी रक्षा का संकल्प भी लें।
इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, स्थानीय सांसद श्री शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला ‍सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह उपस्थित थे।

×
Date : 14 July 2024 Posted By : EDITOR
Indore : केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन
News Image

 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

पितृ-पर्वत पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अन्तर्गत पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रारंभ किये गये "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम में पौध-रोपण किया। इसके पहले उन्होंने हनुमान धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं उत्तरप्रदेश के विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने भी पौध-रोपण किया।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अन्तर्गत केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती कुसुमबेन शाह की स्मृति में पीपल का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीला पूनमचंद यादव की स्मृति में एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती अयोध्यादेवी विजयवर्गीय की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। पौध-रोपण के साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिये एवं अपनी धरती माता को हरा-भरा रखने के लिये एक पेड़ अवश्य लगायें और इनकी रक्षा का संकल्प भी लें।
इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, स्थानीय सांसद श्री शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री गोलू शुक्ला ‍सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, आईजी श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]