up: मायावती ने यूपी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति - Update Now News

up: मायावती ने यूपी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को साथ समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी बैठकें कर बसपा के मूमेंट में जुड़ने को लेकर पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय में बसपा प्रमुख मायवती ने 75 जिलों के संगठन पर जोर देने को लेकर समीक्षा बैठक की। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, ” केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की पोल खोलें। साथ ही पार्टी कमेटियों के कामों की समीक्षा कर प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जाए। बसपा सुप्रीमो ने पांच फरवरी से यूपी में पार्टी संगठन की जमीनी गतिविधियों, कैडर बैठकों व चुनावी तैयारी के संबंध में मंडल व जिलावार बैठकें कर संगठन गतिविधियों की समीक्षा की। उनके समक्ष प्रदेश के 18 मंडलों व 75 जिलों ने अपनी कमेटी की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से रिपोर्ट पेश की। लगभग एक माह से अधिक समय तक चली इन समीक्षा बैठकों में कांशीराम की 15 मार्च को होने वाली जयंती को मंडलों में मनाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. जैसे ही मैच का आखिरी विकेट गिरा और भारत की ऐतिहासिक […]

राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान UNN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में देश और नारी शक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। PM नई […]