Good News : बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू, पहले चरण में कुल 17 बच्चों पर ट्रायल - Update Now News

Good News : बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू, पहले चरण में कुल 17 बच्चों पर ट्रायल

नई दिल्ली : दिल्ली के एम्स में आज से बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो रहा है। इसमें 2 से 18 साल के बच्चों को शामिल किया जाएगा। पहले चरण में कुल 17 बच्चों पर ट्रायल होगा। ट्रायस सफल होने पर बच्चों में टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।
एम्स प्रशासन के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे से यह ट्रायल शुरू होगा। आठ सप्ताह में इसको पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रायल के लिए पहले बच्चों की स्क्रीनिंग होगी, उन्हें पूरी तरीके से स्वस्थ पाए जाने के बाद ही टीका लगाया जाएगा। ट्रायल के कई चरण में होंगे। पहले चरण में 17 बच्चों को शामिल किया जाएगा।  बच्चों को भारत बायोटेक और आईसीएमआर की कोवाक्सिन की खुराक दी जाएगी। इससे पहले पटना के एम्स में भी वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। वहां 3 जून को तीन बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के लिए अधिक खतरनाक बताया है। ऐसे में बच्चों का टीका उन्हें संक्रमण से बचाने में काफी मददगार हो सकता है। आपको बता दें कि भारत बायोटेक को दवा नियामक डीसीजीआई से 11 मई को बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली थी। इसके बाद बीते हफ्ते एम्स पटना ने 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]