VIBE Movie Review Kunal Khemu Comedy Drama

VIBE Movie Review: कुणाल खेमू की ‘वाइब’ Comedy, Drama

कलाकार – कुणाल खेमू , प्रीति जिंटा , स्पर्श श्रीवास्तव , यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव
लेखक – कुणाल खेमू
निर्देशक- कुणाल खेमू
निर्माता- कुणाल खेमू और चिराग निहलानी

रेटिंग -3.5

UNN @ Varsha Parikh :कुणाल खेमू की फिल्म ‘VIBE’ दोस्ती, कॉमेडी और स्पाई-थ्रिलर का मिक्स है। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जोड़ी फिल्म के पहले हाफ में शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ खूब एंटरटेन करती है। मजेदार डायलॉग और अजीबोगरीब परिस्थितियां फिल्म को शुरुआत में पकड़कर रखती हैं। लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म का टोन अचानक बदल जाता है। कहानी ज्यादा एक्शन, जासूसी, ट्विस्ट और सुपर-स्ट्रेंथ वाले ट्रैक में उलझती जाती है, जिससे पहले हाफ वाली सहज कॉमेडी का असर कम हो जाता है। कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन ‘VIBE’ अगर अपनी कॉमेडी पर ही ज्यादा भरोसा करती, तो असर और मजबूत हो सकता था।

‘वाइब’ मूवी की कहानी
कहानी की शुरुआत दो जिगरी दोस्तों हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) से होती है। बग्स एक बड़ी AI सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है, जबकि हार्दिक हाल ही में रिहैब सेंटर से बाहर आया है। ड्रग्स की लत ने उसकी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया था, लेकिन बग्स ने हर कदम पर उसका साथ दिया और उसे इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद की। इतना ही नहीं, वह हार्दिक को अपनी कंपनी में नौकरी भी दिलवा देता है। बेफिक्र और लापरवाह अंदाज में जीने वाले हार्दिक की जिंदगी उस वक्त बदलने लगती है, जब कंपनी की इंटर्न करीना उसकी जिंदगी में दस्तक देती है। करीना के आने से हार्दिक को जिंदगी को एक नई शुरुआत देने की उम्मीद नजर आती है। लेकिन कहानी जल्द ही एक दिलचस्प मोड़ लेती है। जिस कंपनी में दोनों दोस्त सामान्य नौकरी कर रहे होते हैं, वही कंपनी उन्हें ऐसे रहस्य में उलझा देती है, जिसका सीधा संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से है।
देखते ही देखते हार्दिक और बग्स एक हाई-स्टेक मिशन का हिस्सा बन जाते हैं। इस पूरे ऑपरेशन की कमान सख्त और आत्मविश्वासी मैडम एच (प्रीति जिंटा) के हाथों में है। वह दोनों को मिशन की गंभीरता समझाती हैं, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि हार्दिक और बग्स दोनों ही जासूसी की दुनिया से पूरी तरह अनजान हैं। अब सवाल यही है कि बिना किसी अनुभव के ये दो आम दोस्त इस खतरनाक मिशन को कैसे अंजाम देते हैं और क्या वे खुद को इस पूरे खेल से सुरक्षित बाहर निकाल पाते हैं?

×
Date : 19 September 2026 Posted By : EDITOR
VIBE Movie Review: कुणाल खेमू की ‘वाइब’ Comedy, Drama
News Image

VIBE Movie Review: कुणाल खेमू की 'वाइब' Comedy, Drama

कलाकार - कुणाल खेमू , प्रीति जिंटा , स्पर्श श्रीवास्तव , यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव
लेखक - कुणाल खेमू
निर्देशक- कुणाल खेमू
निर्माता- कुणाल खेमू और चिराग निहलानी

रेटिंग -3.5

UNN @ Varsha Parikh :कुणाल खेमू की फिल्म ‘VIBE’ दोस्ती, कॉमेडी और स्पाई-थ्रिलर का मिक्स है। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जोड़ी फिल्म के पहले हाफ में शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ खूब एंटरटेन करती है। मजेदार डायलॉग और अजीबोगरीब परिस्थितियां फिल्म को शुरुआत में पकड़कर रखती हैं। लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म का टोन अचानक बदल जाता है। कहानी ज्यादा एक्शन, जासूसी, ट्विस्ट और सुपर-स्ट्रेंथ वाले ट्रैक में उलझती जाती है, जिससे पहले हाफ वाली सहज कॉमेडी का असर कम हो जाता है। कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन ‘VIBE’ अगर अपनी कॉमेडी पर ही ज्यादा भरोसा करती, तो असर और मजबूत हो सकता था।

'वाइब' मूवी की कहानी
कहानी की शुरुआत दो जिगरी दोस्तों हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) से होती है। बग्स एक बड़ी AI सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है, जबकि हार्दिक हाल ही में रिहैब सेंटर से बाहर आया है। ड्रग्स की लत ने उसकी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया था, लेकिन बग्स ने हर कदम पर उसका साथ दिया और उसे इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद की। इतना ही नहीं, वह हार्दिक को अपनी कंपनी में नौकरी भी दिलवा देता है। बेफिक्र और लापरवाह अंदाज में जीने वाले हार्दिक की जिंदगी उस वक्त बदलने लगती है, जब कंपनी की इंटर्न करीना उसकी जिंदगी में दस्तक देती है। करीना के आने से हार्दिक को जिंदगी को एक नई शुरुआत देने की उम्मीद नजर आती है। लेकिन कहानी जल्द ही एक दिलचस्प मोड़ लेती है। जिस कंपनी में दोनों दोस्त सामान्य नौकरी कर रहे होते हैं, वही कंपनी उन्हें ऐसे रहस्य में उलझा देती है, जिसका सीधा संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से है।
देखते ही देखते हार्दिक और बग्स एक हाई-स्टेक मिशन का हिस्सा बन जाते हैं। इस पूरे ऑपरेशन की कमान सख्त और आत्मविश्वासी मैडम एच (प्रीति जिंटा) के हाथों में है। वह दोनों को मिशन की गंभीरता समझाती हैं, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि हार्दिक और बग्स दोनों ही जासूसी की दुनिया से पूरी तरह अनजान हैं। अब सवाल यही है कि बिना किसी अनुभव के ये दो आम दोस्त इस खतरनाक मिशन को कैसे अंजाम देते हैं और क्या वे खुद को इस पूरे खेल से सुरक्षित बाहर निकाल पाते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

મિત્રતા – ગુજરાતી ફિલ્મ રિવ્યૂ 

📰 Generate e-Paper Clip મિત્રતા – ગુજરાતી ફિલ્મ રિવ્યૂ  દોસ્તી એવી કે સમય બદલાઈ જાય, પણ દિલના સંબંધો ક્યારેય ન બદલાય! ‘મિત્રતા’ નામ જ કહી દે છે કે આ ફિલ્મનું દિલ શું છે—દોસ્તી! ફિલ્મ ત્રણ મિત્રો વેદ, મોક્ષ અને અભિનની સફર બતાવે છે, જેમાં કોલેજની મસ્તી, પ્રેમ, સપના, સંઘર્ષ અને જીવનમાં લેવાયેલા મહત્વના નિર્ણયો સાથે […]

‘द व्वान’ (The Vvaan) रिव्यू: लोककथा, रहस्य और आस्था का अनोखा संगम

📰 Generate e-Paper Clip ‘द व्वान’ (The Vvaan) रिव्यू: लोककथा, रहस्य और आस्था का अनोखा संगम रेटिंग: 3.5/5 सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की रहस्यमयी दुनिया भारतीय लोककथा और अलौकिक रोमांच को नए अंदाज में पेश करती है। कहानी (Plot) UNN @ Varsha Parikh : कहानी एक तार्किक और शहरी युवक (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द […]