Vinesh Phogat returns Khel Ratna-Arjuna Awards

विनेश फोगाट ने खेल रत्न-अर्जुन अवॉर्ड लौटाए: PMO के बाहर कर्तव्य पथ पर छोड़े

 

नई दिल्ली : रेसलर विनेश फोगाट ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है। विनेश शनिवार (30 दिसंबर) को अवॉर्ड लौटाने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस जा रही थीं। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद विनेश ने अवॉर्ड कर्तव्य पथ पर ही जमीन पर रख दिए और अवॉर्ड्स को हाथ जोड़कर लौट गईं। विनेश ने 3 दिन पहले ही PM मोदी के नाम 2 पेज की चिट्‌ठी लिखी थी। जिसमें महिला पहलवानों को इंसाफ न मिलने की बात कही थी। अवॉर्ड लौटाने पर विनेश ने कहा- ”मैं इंसाफ के लिए यहां पहुंची हूं। जब तक इंसाफ नहीं मिलता, ये लड़ाई जारी रहेगी।’बजरंग पूनिया ने विनेश के अवॉर्ड वापसी का वीडियो शेयर कर कहा- “यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।”विनेश से पहले बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था। वह इस अवॉर्ड को प्रधानमंत्री के घर के बाहर फुटपाथ पर रखकर आ गए थे। साक्षी मलिक ने WFI की नई कार्यकारिणी में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के चुने जाने के बाद उसी दिन जूते टेबल पर रख कुश्ती से संन्यास ले लिया था। ये सभी पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर बृजभूषण और उसके करीबियों के दबदबे का विरोध कर रहे हैं। हालांकि सरकार WFI की संजय सिंह की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी को सस्पेंड कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने रोहित दूसरे नंबर पर खिसके मुम्बई । भारतीय टीम की टी20 विश्वकप में खिताबी जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव इस प्रारुप के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार […]

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु श्रीकांत और प्रणय से भारत को रहेंगी उम्मीदें बासेल । भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। सिंधु के नहीं होने से इस टूर्नामेंट में एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत से ही भारत को […]