Government of India launches calendar for the year 2024

भारत सरकार का साल 2024 का कैलेंडर लॉन्च, अनुराग बोले- दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही

 

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को 2024 के लिए सरकार के वार्षिक कैलेंडर का अनावरण किया। इसमें अयोध्या सहित देशभर के तीर्थस्थलों के विकास को शामिल किया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर पिछले लगभग 10 वर्ष में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मंत्री ने कहा, ‘‘2023 अब खत्म हो रहा है और 2024 हमारे लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। दुनिया नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रही है। ऐसा पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए नेतृत्व और उनकी सरकार की उपलब्धियों के कारण है।” ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रगति, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, कूटनीति जैसे क्षेत्रों में पहल और युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘तारीखें और महीने बदल गए, साल बीत गए लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है वह है काम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, विकसित भारत का संकल्प और यही कारण है कि देश आज ‘भरोसा बरकरार, मोदी सरकार’ का नारा बुलंद कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही ने भारत को आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति तक पहुंचाया है। ठाकुर ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में ‘हमारा संकल्प, विकसित भारत’ विषय पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

×
Date : 31 December 2023 Posted By : EDITOR
भारत सरकार का साल 2024 का कैलेंडर लॉन्च, अनुराग बोले- दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही
News Image

 

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को 2024 के लिए सरकार के वार्षिक कैलेंडर का अनावरण किया। इसमें अयोध्या सहित देशभर के तीर्थस्थलों के विकास को शामिल किया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर पिछले लगभग 10 वर्ष में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मंत्री ने कहा, ‘‘2023 अब खत्म हो रहा है और 2024 हमारे लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। दुनिया नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रही है। ऐसा पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए नेतृत्व और उनकी सरकार की उपलब्धियों के कारण है।'' ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रगति, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, कूटनीति जैसे क्षेत्रों में पहल और युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘तारीखें और महीने बदल गए, साल बीत गए लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है वह है काम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, विकसित भारत का संकल्प और यही कारण है कि देश आज ‘भरोसा बरकरार, मोदी सरकार' का नारा बुलंद कर रहा है।''
उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही ने भारत को आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति तक पहुंचाया है। ठाकुर ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में ‘हमारा संकल्प, विकसित भारत' विषय पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]