Virat Kohli reaches second spot in ICC ODI rankings.

आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट, रोहित शीर्ष पर बरकरार

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा हो गया है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जहां नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भारत के ही अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली आ गये हैं। हाल में इन दोनो ने अच्छा प्रदर्शन किया था जिसका लाभ इन्हें मिला है। जिससे रोहित अपनी जगह पर बने हुए हैं जबकि विराट ऊपर आये हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान ही अपने शानदार प्रदर्शन से आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वह नंबर एक पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में 57, 14, और 75 की पारी से रोहित का नंबर एक स्थान बना रहा। वहीं विराट ने ताजा रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरी रैंक हासिल की है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 135, 102, और 65 रन बनाये। इन तीन पारियों की सहायता से रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।
भारतीय टीम के एकदिवसीय प्रारुप के कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम छठे, आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर हैं। फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं केएल राहुल ने भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी और इससे उन्हें दो स्थान का लाभ हुआ है। वह 12वें स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी के कारण दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 3 स्थान ऊपर आकर 13वें नंबर पर आ गये हैं।

×
Date : 11 December 2025 Posted By : EDITOR
आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे विराट, रोहित शीर्ष पर बरकरार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]