Waterlogging in places in Mumbai heavy rains in next 48 hours

मॉनसून की बारिश में मुंबई पानी-पानी, कई जगह जलभराव, अगले 48 घंटे भारी

 

मॉनसून की बारिश में मुंबई पानी-पानी, कई जगह जलभराव, अगले 48 घंटे भारी

मुंबई : आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कें जाम हैं। मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। जानकारी के मुताबिक, दहिसर बेल्ट में तेज़ बारिश हो रही है। कई इलाकों से जलभराव है। इसके अलावा, भयंदर-वसई-विरार-ठाणे-कल्याण में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ही रेल अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, भयंदर, विरार, वसई, भिवंडी, कल्याण में 200 से 250 मिमी बारिश होने का अनुमान जताया है। मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जिसके चलते कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यातायात भी बंद है। मॉनसून की बारिश मुंबईवासियों के लिए आफत बनकर बरसती है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। इस बीच मौसम विभान ने आज और कल यानी दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में मुंबईवासियों के लिए 48 घंटे भारी हो सकते हैं। बता दें कि मुंबई में 07 और 08 जुलाई को लगातार दो दिनों तक भारी बारिश हुई थी। इसके बाद बारिश थम गई थी लेकिन अब फिर मुंबई शहर मॉनसून के मौसम के लय में आने की तैयारी कर रहा है। मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में एक और बारिश का लंबा दौर आने वाला है। मूसलाधार बारिश एक बार फिर मुंबईकरों की मुसीबतें बढ़ाएगी। हर साल मॉनसून की बारिश में मुंबई के कई इलाके जलभराव के कारण डूब जाते हैं, ऐसे में खासकर सार्वजनिक परिवहन से आने-जाने वाले कामकाजी लोगों की परेशानियां बढ़ती हैं।
जुलाई मुंबई के लिए सबसे अधिक बारिश वाला महीना है। इस महीने में सामान्य तौर पर 840।7 मिमी बारिश होती है, जो दिल्ली की चार महीने की मॉनसूनी बारिश से अधिक है। मुंबई शहर को हर बार मॉनसून सीजन में खतरनाक मौसम की स्थिति से जूझना पड़ता है। जो सामान्य जीवन और नियमित गतिविधियों में असुविधा पैदा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा -निशांत कुमार बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पटना । जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय […]

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, PM ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश नई दिल्ली । बिहार दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसके गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर […]